फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers reach tohana after getting bail

दिल्ली में गिरफ्तार हुए गांव हिम्मतपुरा के दोनों जमानत मिलने के बाद पहुंचे टोहाना

Sat, 27 Feb 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers reach tohana after getting bail
जेल से जमानत पर आए किसानों का स्वागत करते किसान नेता व अन्य। - फोटो : Fatehabad
किसान आंदोलन में भाग लेने पर दिल्ली के टीकरी बॉर्डर से करीब एक माह पूर्व गिरफ्तार हुए गांव हिम्मतपुरा के किसान गुरमीत व बिट्टू को जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद वे टाउन पार्क के बाहर धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा दोनों किसानों को सिरोपे भेंटकर सम्मानित किया गया। जमानत पर आए किसानों ने कहा कि करीब 14 दिन बाद उन्हें परिवार के लोगों से मिलने दिया गया लेकिन जेल में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। किसानों को जेल में डालकर सरकार उनके हौसले को नहीं तोड़ सकती वे लगातार दिल्ली में जाते रहेंगे तथा तीनों कानून रद्द करवाकर ही मानेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव हिम्मतपुरा निवासी किसान गुरमीत व बिट्टू को गणतंत्र दिवस के बाद दिल्ली के टीकरी बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। किसान नेताओं के अनुसार उन्हें कुछ दिन नरेला जेल में रखा। बाद में तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया था। उन्हें 26 फरवरी को जमानत मिली।
विज्ञापन

किसान गुरमीत व बिट्टू ने बताया कि 29 जनवरी को टीकरी बॉर्डर से उन्हें गिरफ्तार किया था जिसके बाद नरेला जेल भेजा गया। उन्होंने बताया कि अलीपुर थाना की 49 नंबर एफआईआर के तहत 43 लोगों को गिरफ्तार किया तथा 28 दिन बाद वे जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। 10 दिन बाद वकील से मुलाकात करने दी गई तथा परिवार के लोगों से भी 14 दिन बाद मिलने दिया गया। इस मौके पर किसान नेता मा. रघुबीर सिंह, राजेंद्र समैण, गुरदयाल सिंह, गुरचरण अमानी, ज्ञान सिंह व हरिसिंह महरिया सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed