फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers protest against smart meters, take out protest march

Fatehabad News: किसानों ने स्मार्ट मीटरों का किया विरोध, रोष मार्च निकाला

Tue, 27 Jan 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 27 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against smart meters, take out protest march
भूना। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान। संवाद
भूना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान सभा ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बाइक और गाड़ियों के काफिले के साथ रोष मार्च निकाला। विरोध मार्च बिजलीघर के पास स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद भवन, किसान सभा कार्यालय से शुरू हुआ।
विज्ञापन

किसानों का यह जत्था हाथों में झंडे लिए पुराने बाजार और खैरी चौक से होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। तहसील पहुंचकर किसानों ने स्मार्ट मीटरों और बिजली बिलों की प्रतियों को आग के हवाले कर दिया। किसान नेताओं ने मंगलवार को क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान की तुरंत गिरदावरी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान नेता एवं पूर्व जिला पार्षद रामस्वरूप ढाणी गोपाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता और किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद किसान फिर से चंद्रशेखर आजाद भवन पहुंचे। वहां सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed