फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers organization's decision, will go to the rally venue on 11th and answer questions to the former CM

Fatehabad News: किसान संगठन का फैसला, 11 को रैली स्थल पर जाकर पूर्व सीएम से करेंगे सवाल-जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers organization's decision, will go to the rally venue on 11th and answer questions to the former CM
फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में बैठक करने पहुंचे किसान नेता।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में 11 अप्रैल को भाजपा की अनाज मंडी में होने वाली रैली में आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध करने को लेकर मंगलवार को जाट धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व सीएम का काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। बैठक में मुख्य तौर पर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जरनैल सिंह मलवाला ने भाग लिया
विज्ञापन

जरनैल सिंह मलवाला ने कहा कि भाजपा ने हमेशा किसानों के साथ अन्याय किया है। जब भी अपनी मांगों को लेकर किसानों ने शांतिपूर्वक अपना विरोध जताया तो इस सरकार ने किसानों पर गोली चलाई, कभी वाटर कैनन का प्रयोग किया तो कभी लाठी डंडों का प्रयोग किया। किसान अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री उनको उपद्रवी का दर्जा दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि किसान आंदोलन में भाग ले रहे शुभकरण पर पुलिस ने गोली दागी, इसमें उपद्रवी पुलिस या सरकार हुई अथवा वह निहत्था किसान, जो अपनी बात रखने के लिए खनौरी बॉर्डर पर गया था। मलवाला ने कहा कि यह सरकार किसान व किसानी दोनों को समाप्त करना चाहती है और पूंजीपतियों के हाथों में किसानों को बेचना चाहती है। देश का किसान इस बात को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और अपना आंदोलन जारी रखेगा। किसानाें के पास कुछ सवाल हैं, जो वह भाजपा के बड़े नेताओं से पूछना चाहते हैं। इसी बात को लेकर किसान संगठन 11 अप्रैल को फतेहाबाद में आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed