फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers' entire crop destroyed, government backing away from giving compensation: Mandeep Nathwan

किसानों की पूरी फसल बर्बाद, मुआवजा देने से पीछे हट रही सरकार : मनदीप

Fri, 15 Sep 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 15 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers' entire crop destroyed, government backing away from giving compensation: Mandeep Nathwan
फतेहाबाद। जिले में बाढ़ व सेम से खराब हुई फसलों के मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का एलान कर दिया है। शुक्रवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की राज्यस्तरीय बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में 26 सितंबर को फतेहाबाद से विधानसभा तक पैदल कूच करने का एलान किया गया। 26 सितंबर को किसान पक्का मोर्चा स्थल से कूच करेंगे। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान मनदीप नथवान ने की जबकि संचालन रविंद्र सिंह ने किया। बैठक में प्रदेशभर से किसानों ने भाग लिया। मंच संचालन राज्य सचिव संदीप सिवाच ने किया।
विज्ञापन


मनदीप नथवान ने कहा कि फतेहाबाद सहित प्रदेश के अनेक जिलों में बाढ़ के कारण किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई। इसके अलावा बाढ़ से उनके ट्यूबवेलों व मकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश सरकार मुआवजा देने से पीछे हट रही है। मांगों को लेकर किसान लगातार डीसी कार्यालय पर पक्का मोर्चा लगाए बैठे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
नथवान ने बताया कि बाढ़ प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये व दोबारा धान बिजाई करने वाले किसानों को 35 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने, खराब ट्यूबवेलों, मकानों व पशुधन और कपास में गुलाबी सुंडी से हुए नुकसान की भरपाई, मजदूर परिवारों को आर्थिक सहायता, सेम समस्या का समाधान, बकाया बीमा क्लेम का तुरंत भुगतान सहित कई मांगों को लेकर अब किसान संघर्ष समिति ने विधानसभा कूच करने का निर्णय लिया है।

इस प्रकार होगा कूच का कार्यक्रम
किसान विधानसभा कूच के लिए फतेहाबाद से रतिया, नथवान, कुलां, टोहाना, धरोदी, शिमला होते हुए 28 को कलायत में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 29 को क्योकड़ में, 30 को इस्माइलाबाद व एक अक्तूबर को अंबाला में रात्रि विश्राम करेंगे। 2 अक्तूबर को किसान चंडीगढ़ में विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed