फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers celebrated 75th anniversary of independence, took out tricolor yatra

किसानों ने मनाई आजादी की 75वीं सालगिरह, निकाली तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers celebrated 75th anniversary of independence, took out tricolor yatra
फतेहाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों द्वारा फतेहाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) व खेती बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त नेतृत्व में जिला स्तर पर आजादी की 75वीं सालगिरह पर देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए शहीदों और किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसान योद्धाओं को समर्पित करके बाईपास रोड पर चल रहे लंगर पंडाल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन

ध्वज फहराने की रस्म उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध करते समय अग्रोहा में जान गंवाने वाले किसान महेंद्र कुलेरी की पोती प्रियंका थाकन ने निभाई। इस दौरान बीती 23 जुलाई को हंगरी में आयोजित महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप कुश्ती में कांस्य पदक विजेता गांव दौलतपुर की बेटी वर्षा गढ़वाल को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद कारों, जीपों, ट्रैक्टरों एवं मोटरसाइकिलों पर सवार होकर किसानों ने शहर में किसान तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का समापन अनाज मंडी के बाहर लड्डू बांटकर किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान बंसीलाल सिहाग व भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) फतेहाबाद के प्रधान संदीप काजला व जिला प्रभारी भगवान पाल एवं खेती बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष तरसेम सिंह घासवां तथा कोषाध्यक्ष राजविदंर सिंह चहल ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इकबाल खोखर, उपप्रधान वीरेंद्र बीकानेरी, टेकसिंह चहल, रविंद्र भोरड़, बलविंदर खोखर, सुरेंद्र पूनिया, दरिया सिंह पूनियां, राम भूथन, अमन ताखर, साहिल कंबोज, रामकुमार बहबलपुरिया, जसपाल निज्जर, मदन बिजारनियां, बंटी खरबास सहित कई किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed