फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers are spending the night in the grain market for the last six days as Diwali shopping is halted.

Fatehabad News: दिवाली पर खरीद रही बंद, 6 दिनों से अनाज मंडी में रात गुजार रहे किसान

Tue, 21 Oct 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers are spending the night in the grain market for the last six days as Diwali shopping is halted.
फसल बिके तो ही दीवाली होगी, वरना रात इसी चारपाई पर गुजरेगी....फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में
फतेहाबाद। दिवाली के पर्व पर व्यापार मंडल की ओर से अनाज मंडियों में तीन दिन के लिए खरीद प्रक्रिया बंद की गई थी। ताकि किसान, आढ़ती व मंडी के मजदूर के दिवाली का पर्व परिवार के साथ मना सके। दूसरी तरफ इससे उन किसानों की परेशानी बढ़ गई है, जिन्होंने अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में डाल रखी है और खरीदार नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

इससे इन किसानों की दिवाली रात अनाज मंडी में ही गुजरी है। जिले की अनाज मंडियों में अभी तक कुल धान की खरीद 4,84,683 मीट्रिक टन की हुई है। इसमें से उठान मात्र 2,95,246 मीट्रिक टन धान को हो सका है और 1,89,437 मीट्रिक टन का उठान बाकी है। इससे अनाज मंडियां धान से अटी हुई है। अगले दो दिनों तक खरीद बंद रहने से धान से अटी मंडी से किसानों और आढ़तियों को राहत मिली है। वहीं उठान ने के बाद किसानों को उनकी राशि का भुगतान होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

---
6 दिनों से अनाज मंडी में रात गुजारने को मजबूर हैं किसान
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचा किसान सुरेंद्र कुमार गांव खेड़ी ने बताया कि वह पिछले 6 दिनों से अनाज मंडी में रातें गुजारने को मजबूर है। दिवाली की रात भी अनाज मंडी में बिताई है। बुधवार को मंडी में फसल लेकर पहुंचा था, लेकिन धान में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं हो सकी है। अब तीन से फसल पूरी तरह से सुख चुकी है। ऐसे में अब कोई व्यापारी आता है तो फसल बिक सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी में मार्केट कमेटी की ओर से धान की सरकारी खरीद शुरू है। अगर कोई आढ़ती खरीद करना चाहे तो खरीद होगी। किसानों को मंडी में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-यशपाल मेहता, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed