फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers are burning stubble in Punjab, poison is dissolving in the air of Fatehabad

Fatehabad News: पंजाब में किसान जला रहे पराली, फतेहाबाद की हवा में घुल रहा जहर

Sat, 14 Oct 2023 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Oct 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers are burning stubble in Punjab, poison is dissolving in the air of Fatehabad
पंजाब में जली पराली के कारण फतेहाबाद मे बाइपास पर सड़क पर छाया स्मोग
फतेहाबाद। पंजाब केे किसानों द्वारा लगातार पराली जलाने के कारण फतेहाबाद की हवा खतरनाक होती जा रही है। रात को तो एक्यूआई का स्तर 190 तक पहुंच गया। शनिवार सुबह व शाम को तो सड़कों पर स्मॉग छाया रहा, जिससे लोगों को आंखों में जलन व जुकाम की शिकायतें आ रही थी।
विज्ञापन





कृषि विभाग के अनुसार फतेहाबाद में हरसेक की ओर से अब तक 53 स्थानों पर फायर लोकेशन आई हैं। अब तक 26 किसानों को कृषि विभाग की ओर से 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं पंजाब में पराली अधिक जलाई जा रही है, जिसका असर फतेहाबाद के पर्यावरण पर साफ देखा जा रहा है।
विज्ञापन



पंजाब का धुआं कर रहा परेशान

फतेहाबाद जिला पंजाब से सटा है। पंजाब में किसान लगातार पराली को आग लगा रहे हैं और इसका धुआं जिले की सेहत खराब कर रहा है। हवा चलने के कारण धुआं फतेहाबाद की सीमा में प्रवेश कर जाता है। सोमवार को भी हवा के साथ धुआं फतेहाबाद जिले में प्रवेश कर गया और शहरों में शाम होते ती धुआं ही धुआं नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्मॉग के कारण आंखों में जलन की शिकायत अधिक रहती है। लोग आंखों को पानी से धोते रहे। हो सके तो घर में ही रहें, अथवा चश्मा पहनकर निकलें। दमा के रोगी घर में ही रहें और मास्क का प्रयोग करें।

-डॉ. मनीष टुटेजा, टीबी रोग विशेषज्ञ।


जिले में अब तक 53 स्थानों पर हरसैक ने आग लगने की लोकेशन भेजी है। किसानों को साथ की साथ जुर्माना भी किया जा रहा है। पंजाब से धुआं आने के कारण शहर में धुआं फैल रहा है।
-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article