फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer will be able to choose the date of selling crop on e-paper

फसल नहीं कटी तो शेड्यूल बदलने का विकल्प, ई-खरीद पर तारीख चुन सकेंगे किसान

Sat, 03 Apr 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmer will be able to choose the date of selling crop on e-paper
हेल्प डेस्क के कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते एडीसी। - फोटो : Fatehabad
किसानों को मार्केट कमेटी की तरफ से शेड्यूल मैसेज मिलने शुरू हो चुके हैं। किसानों की शिकायत थी कि अगर तय दिन पर फसल न कटी हुई तो किसान क्या करेंगे। सरकार ने इसका विकल्प दे दिया है। किसान अपनी सुविधा अनुसार तारीख बदल सकते हैं। इसके लिए उन्हें ई-खरीद पोर्टल पर जाकर नया शेड्यूल दर्ज कराना है। वे अपनी फसल कटाई के अनुसार मंडी में आने का दिन तय कर सकते हैं। किसानों का बैंक खाता अगर कारणवश गलत है तो वे पोर्टल पर जाकर अपना खाता नंबर बदल सकते हैं। दर्ज किया हुआ खाता जनधन योजना का नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

700 किसानों को भेजे मैसेज, फसल कटी नहीं : शुक्रवार को जिले भर में 700 किसानों को मैसेज भेजे गए हैं। हालांकि अभी तक कोई किसान मंडी में गेहूं लेकर नहीं आया। शनिवार व रविवार को अवकाश के दिन मैसेज नहीं भेजे जाएंगे। हालांकि जिले में कई जगहों पर कटाई शुरू हो चुकी है। जहां पर हाथों से कटाई हुई, वहां से गेहूं आने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है। कंबाइन मशीन से कटने वाली गेहूं जल्द आने की उम्मीद है। 10 अप्रैल के बाद मंडी में एकदम आवक शुरू होगी। इसके बाद रोजाना एक हजार किसानों को शेड्यूल मैसेज भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

एडीसी ने अनाज मंडी व हेल्प डेस्क जायजा लिया : एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने अधिकारियों के साथ अनाज मंडी, मार्केट कमेटी कार्यालय द्वारा स्थापित किए हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। एडीसी ने मंडी में साफ सफाई, शौचालय तथा अन्य व्यवस्थाएं जांचते हुए मार्केट कमेटी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर मंडी परिसर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था रखें। सभी वाटर कूलरों साफ रखें और जरूरत पड़े, तो मटकों की व्यवस्था भी करें। फसल का उठान कार्य भी साथ-साथ करवाते रहें, ताकि किसानों को फसल उतरवाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे के भीतर खाते में आएंगे रुपये : एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि किसानों की फसल के एक-एक दाने को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। खरीद की गई फसल का भुगतान भी 48 घंटों में करवाया जाएगा। इसके लिए एडीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, खरीद एजेंसियों व व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

किसानों के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी : मार्केट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा ने बताया कि किसी भी जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2060 पर निशुल्क कॉल कर सकते हैं। किसानों को तकनीकी जानकारी से वंचित नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed