फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer returning home from farm dies after animal comes in front of bike

Fatehabad News: बाइक के आगे आया पशु, खेत से घर लौट रहे किसान की मौत

Sun, 19 Oct 2025 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Oct 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Farmer returning home from farm dies after animal comes in front of bike
कुलां। बीती रात गांव धारसूल के बस स्टैंड के समीप बेसहारा पशु की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक रघुवीर सिंह (45) निवासी गांव धारसूल कलां शनिवार रात को करीब 9 बजे बाइक पर सवार होकर खेत से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान रास्ते में कुलां-जाखल मार्ग पर धारसूल बस स्टैंड के निकट पहुंचने पर अचानक से बाइक के आगे बेसहारा पशु आ गया। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने पर रघुवीर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। गंभीर हालत में उसे टोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि मृतक के बेटे मंदीप के बयानों पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed