{"_id":"6069f8a68ebc3e591231481c","slug":"farmer-protest-fatehabad-news-rtk6029570131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव साधनवास में भाजपा नेता सुभाष बराला के भतीजे को किसानों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव साधनवास में भाजपा नेता सुभाष बराला के भतीजे को किसानों ने घेरा
विज्ञापन
गांव साधनवास में विरोध कर रहे किसानों का समझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल के गांव साधनवास के पूर्व सरपंच की माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला के भतीजे जयदीप बराला व कुछ पदाधिकारियों को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने उनका घेराव करके नारेबाजी की और उनका गांव में आने पर विरोध जताया। सूचना पाकर जाखल पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर बाद किसानों को समझा बुझाकर शांत किया गया। मुश्किल से भाजपा नेताओं को वहां से निकाला गया। हालांकि, इससे थोड़ी देर पहले ही जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी शोक जताने पहुंचे थे मगर किसानों के आने की भनक लगते ही निशान सिंह तुरंत वहां से चले गए।
दरअसल, पूर्व सरपंच की माता के निधन पर रविवार दोपहर बाद शोक जताने के लिए सुभाष बराला के भतीजे जयदीप बराला, मंडल अध्यक्ष लाली सिंह व एक-दो अन्य स्थानीय पदाधिकारियों के साथ गांव में पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलने पर काफी किसान विरोध करने के लिए पूर्व सरपंच के घर के पास पहुंच गए। किसान यूनियन के उपाध्यक्ष जग्गी महल ने आरोप लगाया कि इसी दौरान भाजपा के एक पदाधिकारी ने किसानों को अपशब्द बोल दिए। इससे नाराज होकर किसान भड़क गए और उन्होंने जयदीप बराला व उनके साथी पदाधिकारियों का विरोध किया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
किसान नेता का दावा, अपशब्द बोलने पर माफी मांगी तब जाने दिया
किसान यूनियन के उपाध्यक्ष जग्गी महल ने कहा कि जिस पदाधिकारी ने अपशब्द बोले थे, बाद में उसने किसानों से माफी मांग ली। इसलिए किसानों ने उसे गांव से जाने दिया। किसानों की मांग पर भाजपा नेताओं ने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में वे जाखल खंड के किसी गांव में नहीं जाएंगे। फिर भी अगर दोबारा कोई नेता या पदाधिकारी गांव में आया तो किसान संगठन विरोध करेंगे।