फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   farmer protest

510 ट्रैक्टरों के साथ यात्रा निकालकर एक हजार किसानों ने दिखाई ताकत

Tue, 19 Jan 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
farmer protest
केंद्र सरकार की ओर से लागू किए तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर भूना क्षेत्र के करीब एक हजार किसानों ने 510 ट्रैक्टरों के साथ मंगलवार को ट्रैक्टर यात्रा निकाली। इस दौरान करीब दो किलोमीटर तक ट्रैक्टरों की लाइन लग गई। बाद में ट्रैक्टरों का काफिला शहर के अलग अलग एरिया से होकर निकला। अनाज मंडी भूना के आढ़तियों ने भी अनाज मंडी को पूरी तरह बंद रखकर किसान ट्रैक्टर यात्रा में भाग लिया। दरअसल, शास्त्री मंडी भूना में सुबह से ही गांवों से अलग-अलग ट्रैक्टरों के काफिले के साथ किसान पहुंचना शुरू हो गए। दोपहर एक बजे तक सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों की लाइनें लग गई। ट्रैक्टर यात्रा के दौरान शहर की सभी सड़कों पर जाम लग गया। यातायात पुलिस ने जाम की स्थिति को बड़ी मुश्किल से काबू किया।
विज्ञापन

ढाणी सांचला की महिलाएं ट्रैक्टर लेकर यात्रा में हुईं शामिल
किसान ट्रैक्टर यात्रा में गांव ढाणी सांचला की विवाहिता मुकेश व सुदेश देवी भी अपना-अपना ट्रैक्टर लेकर महिलाओं के साथ पहुंची। उन्होंने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपने जज्बे का प्रदर्शन किया। सुदेश ने शास्त्री मंडी में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया गया तो महिलाएं घर का चूल्हा चौका छोड़कर आंदोलन में शामिल होकर केंद्र सरकार की नींव हिला देंगी।
विज्ञापन

जेसीबी मशीन पर चढ़कर युवाओं ने लहराया तिरंगा
यात्रा में शामिल होने के लिए एक काफिले में जेसीबी मशीन के पीछे दर्जनों ट्रैक्टर पहुंचे। जेसीबी आगे चल रही थी और उस पर चार-पांच युवक लोडर में बैठे तिरंगा लहरा रहे थे। जय जवान-जय किसान के जयघोष से शास्त्री मंडी गूंजयमान हो गई। लहरियां के सरदार कश्मीर सिंह के नेतृत्व में 50 से अधिक ट्रैक्टर शास्त्री मंडी में पहुंचे। ट्रैक्टरों पर किसान यूनियन के झंडों के अलावा तिरंगे भी लगे हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भूना ने संभाली कमान
किसान ट्रैक्टर यात्रा को सफल बनाने के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा भूना की प्रबंधक कमेटी ने पूरी कमान संभाले रखी। प्रधान हरजीत सिंह मल्ली, बलवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह पोला, गोल्डी मल्ली, इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह कैरो, चांदीराम कड़वासरा, बिश्नोई सभा के प्रवीण धारनिया आदि ने यात्रा को लेकर जोर शोर से तैयारियां की। भारी संख्या में ट्रैक्टर देखकर खुफिया तंत्र भी अचंभित रह गया। बिश्नोई महासभा भूना के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर यात्रा में शामिल किसानों के लिए पांच क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया।

यहां-यहां से गुजरी ट्रैक्टर यात्रा
शास्त्री मंडी में एकत्रित होने के बाद 510 ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने भूना शहर में शक्ति प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर यात्रा शास्त्री मंडी से शुरू होकर फतेहाबाद रोड, बाबा राणाधीर मंदिर, नेहरु पार्क, पुराना बाजार, टेलीफोन एक्सचेंज, हिसार रोड से खैरी चौक, उकलाना रोड, नया बाजार, कुला रोड से लहरिया, उकलाना रोड से सनियाना, फतेहाबाद रोड से जांडली कला, भूना से गोरखपुर, भूना से नाढोडी तथा भूना से नहला तक होते हुए निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed