फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana : Farmer particiapate in kisan andolan, daughter work in field

किसान आंदोलन : धरने पर डटे किसान पिता, 11 साल की बेटी ने संभाली खेती की कमान

Fri, 11 Dec 2020 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Haryana : Farmer particiapate in kisan andolan, daughter work in field
हरियाणा के गांव में खेत में काम करती प्रिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में उनके बच्चे खेतीबाड़ी संभाल रहे हैं। कहीं बेटे जिम्मेदारी उठा रहे हैं तो कहीं बेटियां खेतों में सिंचाई से लेकर अन्य कामकाज कर रही हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा के फतेहाबाद के गांव धारसूल में ऐसे ही एक परिवार के पुरुष सदस्यों के किसान आंदोलन में भाग लेने के चलते महिलाएं खेत में कस्सी चला रही हैं। गुरुवार को धारसूल निवासी सतीश कुमार मंडेरना की 11 वर्षीय बेटी प्रिया भी कस्सी लेकर खेत में काम करने पहुंची। सतीश खुद आंदोलन में हिस्सा लेने दिल्ली गए हुए हैं। प्रिया ने खेत में सिंचाई करने के लिए नाकाबंदी की और फिर ठंड में भी कस्सी लेकर डटी रही। इस दौरान परिवार की अन्य महिलाएं भी उसके साथ रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिया कक्षा छठी की छात्रा है। फिलहाल स्कूल बंद हैं इसलिए घर पर ही रहकर पढ़ाई करती हैं। विषम परिस्थितियों में भी जज्बे से भरी प्रिया की मांग है कि केंद्र सरकार इन कृषि कानूनों को तुरंत रद्द करें ताकि उनके पिता सहित देश के हजारों किसान वापस अपने घरों को लौट सकें। प्रिया कहती हैं कि पापा आंदोलन में गए हुए हैं इसलिए हम खेत में आकर काम कर रहे हैं ताकि फसल देखरेख के अभाव में खराब न हों। खेती ही हमारी आजीविका का साधन है इसलिए खेती को बचाना बेहद जरूरी है।

हौसले के साथ प्रिया कहती हैं कि वह किसान की बेटी है। दिनचर्या भी पूरी किसान परिवार जैसी ही है। मेहनत करके परिवार अन्न उगाता है इसलिए बाजुओं में पूरी ताकत हैं। पिता को खेती की चिंता नहीं रहनी चाहिए बल्कि उन्हें आंदोलन के लिए और ऊर्जा मिले, इसी सोच के साथ वह खेती को देख रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed