फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer injured after being hit by roadways bus

रोडवेज बस की चपेट में आने से किसान घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer injured after being hit by roadways bus
फतेहाबाद। गांव अहरवां के पास रतिया रोड पर रोडवेज बस की चपेट में आने से 60 वर्षीय प्याराराम घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फतेहाबाद सदर पुलिस ने इस मामले में प्यारा राम की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव अहरवां निवासी प्यारा राम ने बताया कि वह 26 अगस्त की सुबह अपने बाइक पर चारा लेकर घर की ओर आ रहा था। जब वह भिरडाना रोड से रतिया रोड पर पहुंचा तो पीछे से रोडवेज की रतिया की ओर से आई बस के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका बाइक क्षतिग्रस्त हो गया और उसका दाहिना पांव टूट गया। बस चालक एक बार तो बस से नीचे उतर कर आया तथा फिर मौके से भाग गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन चोट अधिक होने के कारण उसे चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed