फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer gets one year imprisonment in check bounce case

Fatehabad News: चेक बाउंस मामले में किसान को एक साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Farmer gets one year imprisonment in check bounce case
फतेहाबाद। न्यायिक दंडाधिकारी गौरी नारंग की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में एक व्यक्ति को एक साल की कैद व नौ लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस मामले में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मैनेजर ने बैंक के वकील इंद्र सिहाग के मार्फत अदालत में केस दायर किया था। वकील इंद्र सिहाग ने बताया कि गांव एमपी रोही के जसदेव सिंह ने एमपी रोही की सर्व हरियाणा ग्रामीण शाखा से तीन अक्तूबर 2017 को किसान क्रेडिट कार्ड के मार्फत छह लाख 86 हजार रुपये का लोन लिया था। समय पर उसने लोन नहीं भरा और बैंक को एक चेक भी सौंपा। इसके बाद जब बैंक में चेक लगाया गया तो यह बाउंस हो गया। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए किसान जसदेव सिंह को एक साल की कैद व साढ़े नौ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed