{"_id":"5d2a1ce28ebc3e6cd87813c8","slug":"fake-company-gst-fraud-police-fatehabad-fatehabad-news-rtk5045727181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फर्जी कंपनी बनाकर की 3.65 करोड़ की जीएसटी चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो फर्जी कंपनी बनाकर की 3.65 करोड़ की जीएसटी चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन
टोहाना। फर्जी कंपनी खड़ी करके फर्जी सेल परचेज दिखाकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने के मामले में टोहाना की दो फर्मों के खिलाफ टोहाना शहर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई स्टेट जीएसटी ऑफिसर संजय खिचड़ की शिकायत पर हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में संजय खिचड़ ने बताया कि मैसर्ज सना इंटरप्राइजेज टोहाना की गुप्ता कॉलोनी में दर्शाई गई है। इस कंपनी के मालिक ने फर्जी सेल और परचेज दिखाकर करोड़ों की रुपये की जीएसटी की चोरी की है। जब इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि गुप्ता कॉलोनी सना इंटरप्राइजेज के नाम से कोई फर्म नहीं है। फर्म के मालिक ने फर्जी कंपनी बनाकर बोगस बिल काटकर 9 करोड़ 20 लाख 35 हजार 665 रुपये की सेल और 14 लाख 33 हजार 727 रुपये की परचेज दिखाकर 1 करोड़ 65 लाख 66 हजार 420 रुपये की जीएसटी की चोरी कर ली। जांच के बाद यह खुलासा हुआ है। कंपनी मालिक ने फर्जी तौर पर कंपनी खड़ी करके करोड़ों के बिल काटकर रुपये एकत्रित कर लिए और विभाग को जीएसटी के रुप में 1 करोड़ 65 लाख 66 हजार 420 रुपये की अदायगी नहीं की।
इसी प्रकार टोहाना की एक अन्य फर्म चंडीगढ़ रोड स्थित मैसर्ज सहज ट्रेडिंग कंपनी पर लगा है। स्टेट जीएसटी ऑफिसर संजय खिचड़ ने बताया कि इस फर्म के मालिक ने जीएसटी एक्ट 2017 के तहत 26 जुलाई 2018 को अपनी कंपनी रजिस्टर्ड करवाई थी। कंपनी को जीएसटी नंबर भी दिया गया था। बाद में जब जांच की गई तो पता चला कि इस नाम से कोई कंपनी चंडीगढ़ रोड पर नहीं है। कंपनी के मालिक ने इस अवधि के दौरान 11 करोड़ 32 लाख 20 हजार 937 रुपये के बोगस बिल काटकर कंपनी की सेल और 12 करोड़ 23 लाख 13 हजार 727 रुपये की फर्जी परचेज दिखा दी। इसकी एवज में कंपनी मालिक ने संबंधित लोगों से जीएसटी तो ले लिया, लेकिन सरकार को जीएसटी नहीं दी। इस प्रकार कंपनी के मालिक ने 2 करोड़ 2 लाख 49 हजार 769 रुपये की जीएसटी की चोरी की है। टोहाना शहर पुलिस ने दोनों कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।