{"_id":"687a866c973ed4a894090114","slug":"expressed-anger-over-increase-in-electricity-rates-and-black-marketing-of-dap-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137168-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीईईओ ने डीसी को पत्र लिख की शिकायत रद्द करने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीईईओ ने डीसी को पत्र लिख की शिकायत रद्द करने की सिफारिश
Fri, 18 Jul 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के 18 जेबीटी शिक्षकों को शुक्रवार को राहत मिली है। आरोपों में घिरे 18 शिक्षकों की शिकायत को डीईईओ संगीता बिश्नोई ने उपायुक्त मनदीप कौर को पत्र लिखकर रद्द करने की सिफारिश की है।
डीसी को लिखे पत्र में डीईईओ ने कहा है कि देवेंद्र सिंह दहिया से पूछा गया है तो उन्होंने इस संबंध में जवाब दिया है कि जो शिकायत की गई है वह मेरे नाम से की गई है। मेरा कोई लेना-देना नहीं है। हस्ताक्षर का डिजिटल इस्तेमाल किया गया है। मुख्य सचिव के पत्र के अनुसार झूठी शिकायत होने के कारण शिकायत को दफ्तर दाखिल करने की सिफारिश की जाती है।
आखिरी किसने की शिकायत, सवाल हुए खड़े
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने वीरवार को बीईओ को पत्र जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि उपायुक्त कार्यालय में शिकायत हुई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि जेबीटी ने तथ्य छिपाकर विभाग को गुमराह करके गलत तरीके से लाभ लिया गया है इसलिए इन्हें बर्खास्त किया जाए। डीईईओ ने 18 जेबीटी की सूची भेजकर बीईओ से रिकॉर्ड मांगा था। वहीं अब इस मामले में शिकायत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब शिकायत देवेंद्र सिंह दहिया ने नहीं की है तो किसके द्वारा की गई है और इस साजिश के पीछे कौन है। हालांकि वीरवार को डीईईओ संगीता बिश्नोई ने कहा था कि मामले में जांच करवाई जाएगी कि देवेंद्र सिंह के नाम से शिकायत किसके द्वारा की गई है।