{"_id":"5eef835e8ebc3e42b76ccf69","slug":"explosion-due-to-snake-intrusion-in-cable-box-city-electricity-remained-shut-for-seven-hours-continuously-fatehabad-news-rtk560483543","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बॉक्स में सांप के घुस जाने से धमाका, शहर की बिजली सात घंटे लगातार बंद रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बॉक्स में सांप के घुस जाने से धमाका, शहर की बिजली सात घंटे लगातार बंद रही
विज्ञापन
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम 220 केवी स्टेशन सिंथला बिजली घर से भूना शहर को विद्युत सप्लाई देने वाले फीडर नंबर एक के केबल बॉक्स में 6 फुट के लंबे सांप के घुस जाने से धमाका हो गया। जिसके कारण लगातार सात घंटे तक शहर की बिजली बंद रही। निगम के उपमंडल अधिकारी भागीरथ के नेतृत्व की टीम ने फतेहाबाद से हाथों-हाथ केबल बॉक्स को खरीद कर लाए। निगम की टीम दोबारा घंटों तक अथक प्रयासों के बाद केबल बॉक्स को बदलकर शहर की बिजली सप्लाई आरंभ कर दी गई। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब पौने सात बजे फीडर नंबर एक के केबल बॉक्स में सांप घुस गया और देखते ही देखते अचानक एक धमाका हो गया। जिसके कारण निगम को हजारों रुपये का नुकसान होने के साथ-साथ बिजली उपभोक्ताओं को लगातार सात घंटों तक विद्युत सप्लाई से भी वंचित रहना पड़ा। हालांकि तेज अंधड़ व तूफान के कारण शनिवार की शाम पांच बजे से बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। जिस को चालू करने के लिए निगम के इंजीनियर एवं लाइनमैन देर रात्रि तक ठीक करने में लगे हुए थे। तूफान से बाधित हुई बिजली सप्लाई को रविवार की अलसुबह करीब दो बजे शुरू किया गया था। मगर पौने सात बजे पुन: सांप के केबल बॉक्स में घुस जाने से उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
क्या कहते है एसडीओ
विद्युत निगम के उप मंडल अधिकारी भागीरथ ने बताया है कि शनिवार को तेज अंधड़ व बारिश की वजह से निगम को भारी नुकसान हुआ था। जिसके कारण देर रात्रि तक निगम के फोरमैन एवं लाइनमैन बिजली सप्लाई को शुरू करने में कामयाब हो पाए थे। किंतु रविवार की सुबह एक सांप के केबल बॉक्स में घुस जाने से अर्थ फाल्ट होने से धमाका हो गया। जिससे करीब 7 घंटे तक बिजली बंद रही। रविवार को दोपहर बाद केबल बॉक्स नया लगा दिया गया है और शहर में बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है।