फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Except 13 villages of Fatehabad and two villages of Ratia, all schools will open from one

Fatehabad News: फतेहाबाद के 13 गांवों और रतिया के दो गांवों को छोड़कर एक से खुलेंगे सभी स्कूल

Sun, 30 Jul 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 30 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Except 13 villages of Fatehabad and two villages of Ratia, all schools will open from one
फतेहाबाद। बाढ़ के पानी के कारण बंद किए गए स्कूलों को खोलने की प्रकिया शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। रतिया खंड के दो गांवों को छोड़कर सभी स्कूल खोले जा रहे हैं। इसके अलावा फतेहाबाद खंड के फिलहाल 13 गांवों और शहर के दो स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा अन्य स्कूल एक अगस्त से खोले जाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि शहर के स्कूल पहले से खोले जा चुके हैं। टोहाना और जाखल खंड के सभी स्कूलों को एक अगस्त से खोलने के आदेश जारी कर दिए है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्र जारी किया है। डीईओ की तरफ से जारी पत्र के अनुसार घग्गर नदी में अधिक पानी आने के कारण बाढ़ की स्थिति बनने पर खंड टोहाना, रतिया, फतेहाबाद और जाखल के स्कूल बंद किए गए थे। अब खंड फतेहाबाद में ढाणी टाहलीवाली, नानकसर, धिड़, बोसवाल, काताखेड़ी, रजाबाद, अयाल्की, ढाणी खान मोहम्मद, ढाणी ठोबा, मल्लड़, ढाणी ईसर, ढाणी छतरियां, ढाणी ढाका और शहर के दि ऑलिव और दि आर्यन स्कूल को छोड़कर शेष खंड में स्थिति ठीक है। इसी के चलते स्कूल खोले जाएंगे। खंड रतिया के गांव कलंदरगढ़ और ब्राहम्ण्वाला को छोड़कर शेष खंड के स्कूल खोले जाएंगे। इसके अलावा खंड टोहाना और जाखल के सभी स्कूलों की स्थिति सही होने के कारण सभी स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन


बाढ़ के कारण स्कूलों को बंद किया गया था। जहां स्थिति ठीक हो गई है वहां के स्कूलों को खोला जा रहा है। एक अगस्त से कुछ गांवों के स्कूलों को छोड़कर अन्य जगह स्कूल खोलने के आदेश दे दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed