फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ex-serviceman's widow raped, blackmailed and grabbed Rs 6.60 lakh

Fatehabad News: पूर्व सैनिक की विधवा से किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल करके 6.60 लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman's widow raped, blackmailed and grabbed Rs 6.60 lakh
भूना। पूर्व सैनिक की विधवा के साथ फतेहाबाद रोड पर होटल में युवक ने दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करके पीड़िता से तीन बार में 6 लाख 60 हजार रुपये भी हड़प कर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भिवानी जिले के गांव दरियापुर निवासी सुरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भिवानी पहुंची है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि सुरेश के साथ अक्तूबर 2023 में उसकी बातचीत हुई थी। सुरेश ने उसको अपनी बातों में फंसा लिया। इसी साल जनवरी में आरोपी उसे बातचीत के बहाने फतेहाबाद रोड पर बने एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 24 फरवरी को सुरेश ने कहा कि उसे पैसों की जरूरत है और दो लाख रुपये दे दो। जब उसने मना किया तो होटल में किए गए दुष्कर्म के बारे में लोगों को बताने की धमकी दी। इसलिए अपनी इज्जत समाज में बचाने के लिए उसने आरोपी को दो लाख का चेक दे दिया। चेक के बाद उपरोक्त राशि बैंक से निकाल ली।
विज्ञापन


इसके बाद 8 अप्रैल को आरोपी उसके घर आया और उसको अकेली पाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके साथ किए गए गलत काम की उसके परिवार के लोगों को बताने की धमकी देकर 4 लाख रुपये का चेक ले लिया और 60 हजार बैंक खाते में ट्रांसफर करवा कर चला गया। अब महिला ने आरोपी सुरेश की ब्लैकमेलिंग और आर्थिक रूप से लगाई चपत के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर न्याय के लिए गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलते ही केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। इस संबंध में महिला पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर शिक्षा देवी ने महिला के बयान कलमबद्ध किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने भिवानी जिले के गांव दरियापुर निवासी सुरेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
-संदीप कुमार, भूना थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed