{"_id":"67be051c13cb45ef230e056b","slug":"even-three-engineers-could-not-fix-the-x-ray-machine-now-the-mother-board-is-damaged-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129899-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तीन इंजीनियर भी ठीक नहीं कर सके एक्सरे मशीन, अब मदर बोर्ड खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तीन इंजीनियर भी ठीक नहीं कर सके एक्सरे मशीन, अब मदर बोर्ड खराब
Tue, 25 Feb 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में खराब हुई एक्सरे मशीन को ठीक करने का प्रयास करते हुए इंजिनियरस्त्रोत स्वा
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल की 13 साल पुरानी एक्सरे मशीन 6 दिन बाद भी ठीक नहीं हो पाई है। मशीन को ठीक करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को हिसार से तीन इंजीनियर बुलाए गए। दिन भर इंजीनियर मशीन को ठीक करने में जुटे रहे।
मशीन के वोल्टेज पार्ट्स में आई दिक्कत को ठीक करके चालू किया गया लेकिन फिर से खराबी आ गई और बंद हो गई। चेक करने पर पता चला कि मशीन के मदर बोर्ड में दिक्कत आ गई। अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दिल्ली से मदर बोर्ड मंगवाया गया है। अधिकारियों की माने तो बुधवार को फिर से मशीन को ठीक करने का प्रयास किया जाएगा। बुधवार को मशीन बंद हुए एक सप्ताह हो जाएगा।
बता दें कि दिव्यांग मेडिकल कैंप के दौरान मशीन बंद हो गई थी। इसके बाद चार बार इंजीनियर बुलाए गए और अलग-अलग पार्ट्स बदले गए। लेकिन बावजूद इसके मशीन ठीक नहीं हो पाई।
विज्ञापन
-
पुरानी होने के चलते आ रही है मशीन में दिक्कत
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मशीन करीब 13 साल पुरानी है। वोल्टेज ज्यादा आने के कारण पहले भी मशीन में दिक्कत आ चुकी है। विभाग की तरफ से नई मशीन को लेकर डिमांड भेजी गई है लेकिन अभी तक उसके खरीदने के लिए प्रक्रिया तक शुरू नहीं हुई है। विभाग की तरफ से चार मशीनें सीएचसी और एक मशीन नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है।
-
300 रुपये देकर बाहर एक्सरे करवाने को मजबूर मरीज
नागरिक अस्पताल में डिजिटल एक्सरे सुविधा निशुल्क है। अस्पताल में रोजाना 70 से 80 मरीजों के एक्सरे होते हैं। कैंप के दौरान ये आंकड़ा 110 से 120 तक पहुंच जाता है। फिलहाल पिछले बुधवार से मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है।
-
नागरिक अस्पताल में एक्सरे मशीन को ठीक करने के लिए इंजीनियर प्रयास कर रहे हैं। मशीन में पार्ट्स भी मंगवा कर लगाए गए हैं। उम्मीद है कि मशीन जल्द ठीक हो जाएगी।
- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।