फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Even in the fifth meeting of the municipality, the councilors rejected the budget

Fatehabad News: नगरपालिका की पांचवीं बैठक में भी पार्षदों ने बजट कर दिया अस्वीकार

Mon, 03 Jul 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Even in the fifth meeting of the municipality, the councilors rejected the budget
रतिया। नगरपालिका की ओर से सोमवार को पांचवीं बार बुलाई गई बजट बैठक में भी पार्षदों ने एक बार फिर शहर के विकास कार्यों को लटका दिया है। पार्षदों ने बजट को अस्वीकार कर दिया। इससे नगरपालिका का वार्षिक बजट सिरे नहीं चढ़ पाया। सोमवार को हुई बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रीति खन्ना ने की। बैठक में वाइस चेयरमैन जोगिंदर नंदा, पार्षद विजय, गौरव शर्मा, अजय गुप्ता, सतपाल, नीरू बाला, पिंकी, बीरपाल, जसविंद्र, सुमन रानी सहित 11 पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन

बैठक शुरू होते ही पार्षद विजय कुमार, धीरज, अजय गुप्ता व अन्य पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। कूड़ा उठान वाले कर्मचारी आए दिन हड़ताल पर चले जाते हैं। बजट पास न होने के बावजूद नगरपालिका कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है। बार-बार कहने के बावजूद पार्षदों की छोटी समस्याओं का भी समाधान नहीं किया जा रहा है। नगरपालिका अधिकारियों से पार्षदों द्वारा पिछले तीन सालों का आय-व्यय का ब्योरा मांगा गया था, वह पार्षदों को अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे पार्षदों में रोष है और इसी कारण उन्होंने बैठक का विरोध करते हुए बजट को अस्वीकार कर दिया। पार्षदों ने कहा कि जब तक नगरपालिका अधिकारियों द्वारा पार्षदों को पूरा मान सम्मान नहीं दिया जाएगा, तब तक बजट को स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि बजट बैठक पांचवीं बार भी पूर्ण नहीं हो सकी। इसके चलते नगरपालिका को कर्मचारियों को वेतन देने और शहर के विकास के कामों को सिरे चढ़ाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 20 करोड़ का है बजट
नगरपालिका प्रशासन द्वारा करीब 20 करोड़ रुपये का बजट पास किया जाना है। इसमें करीब छह करोड़ रुपये कर्मचारियों का वेतन, 5 करोड़ के विकास कार्य, करीब 4 करोड़ के मरम्मत सहित अन्य कार्यों का प्रावधान किया गया है।


चार बार पहले भी अधूरी रही है बजट बैठक
इससे पहले भी 7 अप्रैल को कोरम पूरा नहीं होने के चलते जबकि 18 अप्रैल, 17 मई व 15 जून को पार्षदों द्वारा बजट को अस्वीकार किए जाने के चलते चार बार नगरपालिका का बजट पास नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed