फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Estimate sent to Panchayati Raj Department for construction and repair of 163 roads in the district

Fatehabad News: जिले में 163 सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए पंचायती राज विभाग को भेजा एस्टीमेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Estimate sent to Panchayati Raj Department for construction and repair of 163 roads in the district
बाढ़ के कारण काताखेड़ी रोड पर बना सड़क में गड्ढ़ा
फतेहाबाद। फतेहाबाद में बाढ़ के कारण टूटी व अन्य सड़कों की मरम्मत व निर्माण का रास्ता खुल गया है। जिला परिषद ने बाढ़ से प्रभावित सड़कों के अलावा जिले में 163 सड़कों के निर्माण को मंजूरी देते हुए इसे मुख्यालय को भेज दिया है। जल्द ही अप्रूवल मिलने के बाद इन सड़कों का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा गांवों में जिला परिषद को बड़ी सड़कों और गलियों की मरम्मत की शक्ति देने के बाद अब हरियाणा राज्य कृषि विपणन निगम ने जिले की 163 सड़कों की मरम्मत का कार्य जिला परिषद को सौंप दिया है। जिला परिषद को काम करवाने के लिए सरकार की ओर से तीन करोड़ रुपये की राशि आ चुकी है। अभी 17 करोड़ रुपये की राशि आना बाकी है। जिला परिषद ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा जिला परिषद को हस्तांतरित सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। जिला परिषद के पास 163 सड़कें हस्तांतरित हुई हैं।
विज्ञापन

इनमें से 18 सड़कें, जिनमें बाढ़ के कारण कट लग गए थे, उनको ठीक करवाने का 91.21 लाख रुपये के प्रस्ताव तथा 37 सड़कों की स्पेशल रिपेयर के लिए 27.70 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। दो करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से 125 सड़कों की वार्षिक मरम्मत की होगी। इसके लिए पिछले दिनों हुई जिला परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था और अब जिला परिषद ने इस प्रस्ताव को पास करके पंचायती राज विभाग के मुख्यालय को भेज दिया है। जल्द ही अनुमति मिलने पर इन सड़कों की मरम्मत व निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




जिला परिषद को है 13 कार्य करने की शक्तियां
सरकार द्वारा जिला परिषद को विभिन्न विभागों के 13 कार्य करने की अनुमति दी गई है। जिला परिषद के द्वारा ही विभिन्न विभागों के यह कार्य होने हैं। इनमें महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन निगम, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा किए जाने वाले काम हैं। सरकार के आदेशों के बाद हरियाणा राज्य कृषि विपणन निगम ने जिले में सभी खंडों में बनने वाली 27 फुट या इससे अधिक चौड़ी सड़कों की मरम्मत कार्य जिला परिषद को सौंप दिया है। ज्ञात रहे कि इन सड़कों में कई सड़कें 13 साल पुरानी हैं और वह टूट चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

जिला परिषद को हरियाणा राज्य कृषि विपणन निगम ने 163 सड़काें की मरम्मत का कार्य सौंपा है। जिसको मंजूरी देने के बाद एस्टीमेट पंचायती राज विभाग के मुख्यालय को भेज दिया गया है। जल्द ही सड़कों का निर्माण आरंभ कर दिया जाएगा।

-सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed