फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Equations will change in Tohana due to Nishan Singh joining Congress

Fatehabad News: निशान सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से टोहाना में बदलेंगे समीकरण

Tue, 30 Apr 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 30 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Equations will change in Tohana due to Nishan Singh joining Congress
फतेहाबाद। जननायक जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब टोहाना में नए राजनीतिक समीकरण बनेंगे। दरअसल, फतेहाबाद जिले में टोहाना विधानसभा क्षेत्र सबसे बड़ा सियासी गढ़ है। यहां की राजनीति पिछले 20 साल से चार प्रमुख नेताओं के इर्द-गिर्द घूमती रही है। इन नेताओं में निशान सिंह, पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला और मौजूदा विधायक व पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली शामिल हैं।
विज्ञापन

पहले यहां कांग्रेस से टिकट पाने में पूर्व मंत्री परमवीर सिंह का परिवार ही मुख्य दावेदार रहा है। मगर अब निशान सिंह के शामिल होने से एक दावेदार और बढ़ गया है। वहीं, दूसरी तरफ पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के भी भाजपा में जाने की अटकलें चल रही है। ऐसे में साल 2019 के मुकाबले इस बार नए राजनीतिक हालात पैदा होंगे। निशान सिंह के आने से निश्चित तौर पर कांग्रेस का कुनबा टोहाना ही नहीं बल्कि फतेहाबाद जिले में भी बढ़ा है।
विज्ञापन

--------
जजपा के पास नहीं बचा कोई बड़ा नेता
निशान सिंह के जाने और देवेंद्र बबली की बेरुखी के बाद अब जननायक जनता पार्टी के पास जिले में कोई बड़ा नेता नहीं बचा है। दुष्यंत चौटाला और उनके परिवार को गृह जिले के पड़ोसी जिले में अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए फिर से नए सिरे से शुरुआत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
भाजपा के लिए मुश्किल होगी टोहाना में डगर
दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी भाजपा के लिए टोहाना में डगर मुश्किल होने वाली है। कांग्रेस के अलग अलग खेमे के नेता एक साथ आ चुके हैं। दूसरी तरफ सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल भी मुखर होकर भाजपा का विरोध कर रहे हैं। टोहाना के ही हिस्से जाखल में किसान संगठन भी सरकार की खिलाफत कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed