फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Entry will be done after examination with a thermal scanner in the hospital

अस्पताल में अब थर्मल स्कैनर से जांच के बाद होगी एंट्री

Wed, 22 Apr 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Entry will be done after examination with a thermal scanner in the hospital
अस्पताल परिसर में थर्मल स्कैनर से जांच करते कर्मचारी - फोटो : Fatehabad
नागरिक अस्पताल में अब एंट्री से पहले थर्मल स्कैनर से जांच करवानी होगी। जांच के बाद ही ओपीडी रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज और तीमारदार की थर्मल स्कैनर से जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार से नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट पर थर्मल स्कैनर से जांच का काम शुरू हो गया है। एंट्री पर विभाग की तरफ से कर्मचारी तैनात किया गया है जो कि जांच करेगा। जांच के दौरान अगर बुखार के लक्षण दिखते हैं तो उसे फ्लू क्लीनिक में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

600 तक पहुंची ओपीडी
नागरिक अस्पताल में ओपीडी की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या 610 दर्ज की गई है। इसमें करीब 125 मरीज फ्लू क्लीनिक में जांच के लिए पहुंचे है। इसके अलावा 160 मरीज महिला रोग विशेषज्ञ के पास आए। सिविल सर्जन डॉ.मनीष बंसल का कहना है कि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। सिर्फ रूटीन ओपीडी को अलग-अलग दिनों में बांटा गया है। इसके लिए इमरजेंसी के मुख्य गेट पर भीड़ को खत्म करने के लिए बुधवार को लेबोरेट्री का नया गेट खोल दिया गया। अब मरीजों का रिपोर्ट खिड़की से ही सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed