{"_id":"6542927335887bee94064455","slug":"entry-of-bs-4-diesel-buses-of-roadways-closed-in-delhi-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-7835-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिल्ली में रोडवेज की बीएस-4 डीजल बसों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिल्ली में रोडवेज की बीएस-4 डीजल बसों का प्रवेश बंद
विज्ञापन
फतेहाबाद के बस नए बस स्टैंड पर खड़ी बीएस-4 डीजल बस।
फतेहाबाद। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में फतेहाबाद से अब बीएस-4 डीजल बसों की एंट्री बुधवार से बंद हो गई है। जिले से 32 बसों का संचालन दिल्ली रूट के लिए होता है। फिलहाल रोडवेज डिपो ने नई आईं बीएस-6 बसों में से 15 बसों का संचालन दिल्ली के लिए शुरू किया है। जिस कारण बीएस-4 डीजल बसें रोडवेज डिपो में खड़ी हो गई हैं। इनको लोकल रूटों पर चलाने की योजना बनाई जा रही है।
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने बीएस-4 डीजल बसों का प्रवेश बुधवार से बंद करने का फैसला किया है। इसके चलते राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से ये बसें दिल्ली में नहीं दाखिल हो सकेंगी। दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक, सीएनजी एवं बीएस-6 बसें ही प्रवेश ले सकेंगी। फतेहाबाद से इस समय किलोमीटर स्कीम के तहत 17, रोडवेज की 15 व हिसार रोडवेज से फतेहाबाद की पांच बसों का संचालन दिल्ली के लिए होता है। अब इन बसों को रोक दिया गया है। फतेहाबाद रोडवेज के पास हाल ही में बीएस-6 की 20 बसें आई थीं। इनमें से 15 बसों का संचालन दिल्ली के लिए शुरू कर दिया गया है। लेकिन किलोमीटर स्कीम के तहत बसों का संचालन करने को लेकर अब असमंजस पैदा हो गया है और यह बस एकबारगी डिपो पर खड़ी कर दी गई हैं।
किलोमीटर स्कीम की बसें दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश के बागपत व मथुरा तक जाती हैं। इन बसों के दिल्ली में प्रवेश बंद होने के कारण अब इन बसों को लोकल रूट पर चलाने की तैयारी है। बीएस-4 डीजल बसों का प्रवेश बंद होने के बाद अब यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बीएस-6 की बसों को चलाया जाएगा। इसको लेकर डिपो द्वारा तैयारी कर ली गई है। लंबे रूट पर जाने वाले यात्रियों को बस खराब होने की परेशानी से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
किलोमीटर पूरे करने में होगी परेशानी
किलोमीटर स्कीम में चलने वाली बसों को प्रति महीने 12 हजार किलोमीटर चलाना अनिवार्य है। अब इन बसों को लंबे रूट से हटाकर लोकल रूटों पर चलाया जाना है। उन रूटों पर चलने इन बसों के किलोमीटर पूरे नहीं होंगे। इसके चलते दिल्ली से अन्य रूट जोकि बंद पड़े हैं, उनको शुरू करने की कवायद की जा रही है ताकि किलोमीटर स्कीम वाली बसों को चलाया जा सकें।
कोट
दिल्ली सरकार ने बुधवार से बीएस-4 डीजल बसों की एंट्री बंद कर दी है। किलोमीटर स्कीम मिलाकर फतेहाबाद रोडवेज की 32 बसें ऐसी हैं, जिनके फेरे दिल्ली व दिल्ली होते हुए अन्य राज्यों में लगते हैं। इन बसों को अन्य रूटों पर चलाया जाएगा। वहीं, बीएस-6 की 15 बसों का संचालन दिल्ली के लिए आरंभ कर दिया गया है।
हवासिंह राड़, स्टेशन अधीक्षक, रोडवेज डिपो, फतेहाबाद।