फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   English medium question papers given to Hindi medium students in Model Sanskriti Schools

Fatehabad News: मॉडल संस्कृति स्कूलों में हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को दे दिए अंग्रेजी के प्रश्नपत्र

Mon, 17 Mar 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
English medium question papers given to Hindi medium students in Model Sanskriti Schools
गांव अहरवां के सरकारी स्कूलों में परीक्षा देते हुए विद्यार्थीस्त्रोत ​शिक्षा विभाग - फोटो : संवाद
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में बाल वाटिका कक्षा से लेकर पांचवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई है, लेकिन परीक्षा में प्रश्नपत्रों को लेकर शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आई है। मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों में हिंदी माध्यम में पढ़ रहे विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अंग्रेजी माध्यम के प्रश्न पत्र थमा दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी हिंदी माध्यम के प्रश्नपत्र कम पहुंचे। इसके चलते कई जगहों पर परीक्षा रद्द कर दी गई। शिक्षक मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लेकर आए और कहा कि हिंदी माध्यम के विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम के प्रश्न पत्र से कैसे परीक्षा दे पाएंगे। अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि जिन स्कूलों में हिंदी माध्यम के प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे वह पास के स्कूल से फोटोस्टेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा संबंधित पेपर मंगलवार को भी ले सकते हैं। फोटोस्टेट का खर्चा किसी फंड से किया जा सकता है। इसके चलते जिले में कई जगहों पर फोटोस्टेट करवाकर काम चलाया गया तो कहीं पर मंगलवार को परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

ये है जिले में विद्यार्थियों की स्थिति

कक्षा विद्यार्थी

बालवाटिका 3811

पहली 4396

दूसरी 4302

तीसरी 6713

चौथी 8922

पांचवीं 9151

छठी 9072

सातवीं 9732

आठवीं 10407

-

शिक्षा विभाग ने ये जारी की है डेटशीट

शिक्षा विभाग की तरफ से जारी डेटशीट के मुताबिक 17 मार्च को बालवाटिका की अंग्रेजी मौखिक, कक्षा पहली की अंग्रेजी, कक्षा दूसरी की गणित, कक्षा तीसरी की गणित और कक्षा चौथी की अंग्रेजी और कक्षा पांचवीं की गणित की परीक्षा थी।

- 18 मार्च को कक्षा पहली की अंग्रेजी मौखिक, कक्षा तीसरी की अंग्रेजी मौखिक की परीक्षा होगी।

19 मार्च को बाल वाटिका हिंदी मौखिक, पहली की गणित, कक्षा दूसरी की हिंदी, कक्षा तीसरी की अंग्रेजी, कक्षा चौथी की गणित और कक्षा पांचवीं की इंग्लिश विषय की परीक्षा होगी।

-20 मार्च को कक्षा दूसरी की हिंदी मौखिक, कक्षा तीसरी की हिंदी लिखित, कक्षा पांचवीं की हिंदी की परीक्षा होगी।

21 मार्च को कक्षा पहली की हिंदी, कक्षा दूसरी की अंग्रेजी मौखिक, कक्षा तीसरी की हिंदी मौखिक, कक्षा चौथी की ईवीसी परीक्षा होगी।

22 मार्च को कक्षा पहली की हिंदी मौखिक, कक्षा दूसरी की अंग्रेजी लिखित, कक्षा की ईवीएस, कक्षा चौथी की हिंदी और पांचवीं की ईवीएस की परीक्षा होगी।

-

कक्षा छठी से आठवीं तक परीक्षा का शेड्यूल

दिन छठी सातवीं आठवीं

17 मार्च विज्ञान सामाजिक विज्ञान गणित

19 मार्च अंग्रेजी हिंदी सामाजिक विज्ञान

21 मार्च सामाजिक विज्ञान अंग्रेजी हिंदी

22 मार्च संस्कृत विज्ञान विज्ञान

24 मार्च विज्ञान संस्कृत संस्कृत

-

शिक्षा विभाग को प्रश्नपत्रों को लेकर पहले ही प्लानिंग बनानी चाहिए। जब मॉडल संस्कृति स्कूलों में हिंदी माध्यम में विद्यार्थी पढ़ रहे हैं तो उन्हें अंग्रेजी माध्यम में देना गलत है। प्रश्नपत्रों को लेकर आने वाली समस्याओं को लेकर संगठन की तरफ से पहले अधिकारियों को अवगत करवाया गया था।


- देवेंद्र सिंह दहिया, राज्य चेयरमैन, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ।

-

जिले के कई मॉडल संस्कृति स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू हो गया है लेकिन वहां अभी भी हिंदी माध्यम पढ़ाया जा रहा है। प्रश्न पत्र अंग्रेजी माध्यम के हिसाब से भेजे गए हैं। सूचना मिली थी कि समस्या आ रही है। इसको लेकर शिक्षकों को निर्देश दिए गए है कि विद्यार्थियों को माध्यम को लेकर समस्या आ रही है तो उसे ट्रांसलेट करके हल करवाएं।

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed