फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Encourage farmers not to burn stubble

Fatehabad News: पराली न जलाने के लिए किसानों को प्रेरित करें

Mon, 29 Sep 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 29 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Encourage farmers not to burn stubble
टोहाना। धान अवशेष प्रबंधन को लेकर सोमवार को किसान विश्राम गृह में कृषि विभाग के एडीओ, ग्राम सचिव, पटवारी सहित किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि टोहाना उपमंडल में किसी भी सूरत में पराली जलाने की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि किसान धान की पराली को न जलाएं और उसका सही तरीके से प्रबंधन करें। सरकार किसानों को पराली प्रबंधन के उपकरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ जागरूकता अभियानों के माध्यम से लगातार प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव जाकर किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करें और उन्हें मशीनों व अन्य साधनों के उपयोग के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान पराली जलाता पाया गया तो उस पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी और मेरी फसल मेरा बयौरा पोर्टल पर उसकी एंट्री रेड मार्क हो जाएगी। इसके बाद संबंधित किसान दो साल तक अपनी फसल एमएसपी पर नहीं बेच पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पराली प्रबंधन और निगरानी को लेकर ग्राम स्तर, ब्लॉक, उपमंडल और जिला स्तर पर कमेटियां गठित की गई हैं। ग्राम स्तर की कमेटी में सरपंच, नंबरदार, ग्राम सचिव, पटवारी और कृषि विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। यह कमेटियां अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेंगी और अगर कहीं पराली जलाने की घटना होती है तो तुरंत कार्रवाई करेंगी। इसी प्रकार ब्लॉक, उपमंडल और जिला स्तर की कमेटियां भी नियमित रूप से समीक्षा करेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसानों को दंडित करना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक करना है। लेकिन अगर नियमों का उल्लंघन होता है तो सख्त कार्रवाई करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।


इस दौरान डीएसपी उमेद सिंह, तहसीलदार सन्नी दलाल, नायब तहसीलदार अंजू, कृषि विभाग के एसडीओ मुकेश मेहला, एसईपीओ माया गोदारा सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed