{"_id":"696bd06318ad63891207a165","slug":"employees-will-protest-at-dc-office-on-19th-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-147134-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कर्मचारी डीसी कार्यालय पर 19 को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कर्मचारी डीसी कार्यालय पर 19 को करेंगे प्रदर्शन
Sat, 17 Jan 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। बैठक में भाग लेते नगरपालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। स्त्रोत संगठन
- फोटो : सांकेतिक
फतेहाबाद। कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर नगर पालिका कर्मचारी संघ 19 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा। रतिया, फतेहाबाद, भूना, टोहाना और जाखल की इकाइयों के कर्मचारी प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। यह फैसला शनिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान विजय ढाका ने की, जबकि संचालन जिला सचिव रविन्द्र कुमार ने किया। राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तोषामड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विजय ढाका ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 23 और 31 दिसंबर 2025 को लंबित मामलों का निपटारा करते हुए महत्वपूर्ण फैसले दिए हैं।
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि 1993, 1996, 2003 और 2011 की नियमितीकरण नीतियों के अंतर्गत पात्र कच्चे कर्मचारियों को उन्हीं नीतियों के अनुसार नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी इन नीतियों में शामिल नहीं हो पाते, उनके लिए नए पद सृजित कर नई नीति बनाई जानी चाहिए। साथ ही प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में दस वर्ष से अधिक समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को भी नीति बनाकर नियमित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
संघ ने यह मांग भी दोहराई कि सहायक स्टाफ, जिन्होंने 240 कार्य-दिवसों के आधार पर न्यूनतम दो वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें नियमित किया जाए। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, खाली पद भरने, समान काम समान वेतन और भत्ते देने तथा ठेका प्रथा समाप्त कर स्थायी रोजगार देने की मांग उठाई गई।
इन मांगों के समर्थन में नगरपालिका और नगरपरिषद कर्मचारी 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे। बैठक में जिला वरिष्ठ उप प्रधान भूप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संदीप, प्रेस सचिव वीरू रत्ती, ओम प्रकाश लोट, अमित गिल, सुनील, सुनील पाबड़ा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।