{"_id":"6a26f6f2d8892d8e5a08018f","slug":"employees-on-strike-public-problems-could-not-be-resolved-in-the-camp-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-155322-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कर्मचारी हड़ताल पर, शिविर में नहीं हो सका जनसमस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कर्मचारी हड़ताल पर, शिविर में नहीं हो सका जनसमस्याओं का समाधान
Mon, 08 Jun 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के समाधान शिविर में समस्याओं को अर्जी खिवाते नागरिक। संवाद
फतेहाबाद। अपनी मांगों को लेकर क्रीड विभाग और जेड क्रीम विभाग के कर्मचारी सोमवार को चंडीगढ़ मुख्यालय पर हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण विभाग का कामकाज प्रभावित रहा, जिससे दूर-दराज के गांवों और शहरों से आए सैकड़ों नागरिकों को परेशानी हुई और बिना काम करवाए लोग खाली हाथ घर लौटने को मजबूर होना पड़ा।
अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्थित क्रीड विभाग में रोजाना अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 500 से अधिक नागरिक पहुंचते हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के चलते परिवार परिवार पहचान पत्र संबंधित काम पूरी तरह से प्रभावित रहे। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुए समाधान शिविर में इस हड़ताल का असर रहा। शिविर में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे अधिकांश नागरिकों का काम परिवार पहचान पत्र से संबंधित था। क्रीड विभाग के कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण उनका समस्या का समाधान नहीं हो सका।
-- -- -- -- -
भटकते रहे नागरिक
समाधान शिविर में पहुंचे नागरिक श्रवण कुमार, सत्यनारायण, प्रभुराम और देवीलाल ने बताया कि वे सोमवार सुबह 9 बजे ही समाधान शिविर में पहुंच गए थे लेकिन बाद में पता चला कि क्रीड विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद ही नहीं है। इससे भीषण गर्मी में उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। ऐसे में जिन बुजुर्गों की उम्र पूरी होने के बाद भी पेंशन लागू नहीं हुई, वे दफ्तरों के चक्कर काटते रहे। परिवार पहचान पत्र में गलत तरीके से बढ़ी हुई आय को ठीक करवाने आए लोग परेशान रहे। आधार कार्ड और पीपीपी में नाम या जन्मतिथि के मिलान न होने संबंधी शिकायतों का निपटारा नहीं हो सका। जिन गरीब परिवारों के राशन कार्ड अचानक कट गए थे, उन्हें विभाग से कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
मेरा राशन कार्ड कट गया है। मैं सोमवार को डीसी कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचा था। यहां आने के बाद मुझे बोला गया कि राशन कार्ड कटने का कारण क्रीड विभाग में जाकर पूछो। मैं जब क्रीड विभाग में गया तो मुझे हड़ताल की जानकारी मिली।
- सुखदेव सिंह, गांव मढ़।
-- -- -- -- -- -
परिवार पहचान पत्र में मेरी माता का नाम मिसमैच है। इसको ठीक करवाने के लिए में सोमवार को समाधान शिविर में पहुंचा था। यहां आने के बाद मुझे क्रीड विभाग में आवेदन करने के लिए बोला गया लेकिन हड़ताल होने के कारण मेरा काम नहीं हो सका।
- प्रेम कुमार।
-- -- -- -- -- -
मेरी पेंशन लागू नहीं हो पा रही है। इसके लिए मैं समाधान शिविर में पहुंचा था। यहां पहुंचने के बाद मुझे क्रीड विभाग से पेंशन लागू न होने का कारण पूछने को कहा लेकिन क्रीड विभाग कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के चलते मेरा काम नहीं हो सका।
- कृष्णा,गांव लदूवास।