{"_id":"68890b5b59936b44db098004","slug":"employees-came-out-on-the-streets-wearing-black-badges-and-shouting-slogans-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137676-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: काले बिल्ले लगा सड़कों पर उतरे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: काले बिल्ले लगा सड़कों पर उतरे कर्मचारी
Tue, 29 Jul 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में नगरपरिषद कार्यालय में रोष प्रदर्शन से पहले बैठक करते कर्मचारीस्त्रोत संघ
फतेहाबाद। नगरपरिषद कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शहर में रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर रोष जताया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ फतेहाबाद के कार्यकारी प्रधान सत्यवान टांक ने की और संचालन कोषाध्यक्ष वीरू रत्ति ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए रमेश तुषामड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। कर्मचारी बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान चाहते हैं लेकिन सरकार के मंत्री कर्मचारी यूनियन से बातचीत तक करने को तैयार नहीं है।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा मीटिंग के लिए समय न देने, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी व ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में कर्मचारियों को सड़कों पर उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो 20 व 21 अगस्त को क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद आंदोलन के दूसरे चरण में 10 व 11 सितंबर को सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। 26 सितंबर को जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सचिव विजय ढाका, उप प्रधान नरेश राणा, राजा राम चौहान, ओम प्रकाश झलनियां, धीरज घोघलिया, सतपाल परिहार सहित काफी कर्मचारी मौजूद रहे।