फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity

तीन जिलों की टीमें ठीक नहीं कर पाईं ट्रांसफार्मर

Fri, 05 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity

भट्टू रोड स्थित 132केवी सब स्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर को बल्लभगढ़, गुड़गांव से आई टीम दोपहर तक भी ठीक नहीं कर पाई। इसके बाद हिसार के एचवीपीएन के अधीक्षक अभियंता व कार्यकारी अभियंताओं की टीम ने ट्रांसफार्मर को डैमेज घोषित कर दिया। उधर, ट्रांसफार्मर मेें खराबी के कारण वीरवार सुबह 11 बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति शुक्रवार सुबह तक बहाल नहीं हो सकी। इससे 10 गांवों और शहर की चार कालोनियों व इंडस्ट्रियल एरिया में लोगों के कामकाज भी ठप हो गए।

विज्ञापन


वीरवार सुबह 132केवी सब स्टेशन के 10/16 एमवीए के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया था। इस कारण 10 गांवों सहित शहर की चार कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप रही। निगम अधिकारियों ने हिसार से मॉनिटरिंग एंड प्रोडक्शन की टीम को बुलवाकर पावर ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने का काम शुरू किया, लेकिन टीम असफल रही। तब बल्लभगढ़ से इंजीनियर बुलाए गए। वे वीरवार रात को काम पर लगे और शुक्रवार दोपहर तक ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके बावजूद ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हुआ तो हिसार से आए एचवीपीएन के अधीक्षक अभियंता राजीव गोयल, कार्यकारी अभियंता ट्रांसमिशन कर्मबीर, कार्यकारी अभियंता एसएस सांगवान व एसडीओ दलबीर सिंह की टीम ने ट्रांसफार्मर को डैमेज घोषित कर दिया। निगम के एसडीओ दलबीर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर की क्वायल खराब हो गई थी, जिस कारण फाल्ट आया। फाल्ट ठीक नहीं हो पाया और ट्रांसफार्मर को डैमेज घोषित कर दिया गया। अब 132केवी और 220केवी में दोनों जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद
पूरे 30 घंटे तक बिजली न आने से इंडस्ट्रियल एरिया सिरसा रोड, भट्टू रोड, गांव बीसला, माजरा, बरसीन, मताना, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, बीघड़, बनगांव, मानावाली, भोड़िया में किसानों के अलावा छोटे कारखाना मालिकों व मजदूर परेशान रहे। बिजली की कमी के चलते आटा चक्की, वेल्डिंग, नेट कैफे आदि के काम ठप रहे। शुक्रवार शाम तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी थी। वहीं, अधिकारियों ने दावा किया कि दाएं-बाएं जोड़कर बिजली चालू कर दी गई है।

कैसे हुई बिजली ठप
फतेहाबाद के 132केवी पावर हाउस के 10/16 पावर ट्रांसफार्मर में वीरवार सुबह 11 बजे तकनीकी दिक्कत आ गई। ट्रांसफार्मर ने तेल फेंकना शुरू कर दिया। इसका रिजल्ट जानने के लिए निगम के अधिकारियों ने हिसार से मॉनिटरिंग एंड प्रोडक्शन टीम को बुलवाया। टीम ने यहां आकर जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह तक काम चलता रहा, लेकिन अंदरूनी खराबी के कारण ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो पाया। शुक्रवार दोपहर बाद फतेहाबाद तथा हिसार से आए अधिकारियों ने डैमेज घोषित कर दिया।


क्या कहते हैं एसडीओ
डेढ़ करोड़ की लागत से यह ट्रांसफार्मर 2009 में लगाया गया था। नया ट्रांसफार्मर आने में कुछ समय लग सकता है। तब तक टेंपरेरी ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली व्यवस्था सुचारू की जाएगी। हालांकि, शेडयूल बनाकर शुक्रवार दोपहर को ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ग्रामीणों को पूरी बिजली मिलेगी जबकि ट्यूबवेलों के लिए कुछ घंटे कटौती की गई है। ग्रामीण इसमें सहयोग करें। -दलबीर सिंह, एसडीओ, सब अर्बन फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed