फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity Corporation has only 3 employees for thirty thousand houses

Fatehabad News: तीस हजार घरों पर बिजली निगम के पास सिर्फ 3 कर्मचारी

Mon, 27 May 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 May 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation has only 3 employees for thirty thousand houses
फतेहाबाद। नौतपा शुरू हाेते ही शहर में बिजली की मांग बढ़ गई है। पहले से ही लोड बढ़ने के चलते आए दिन फ्यूज उड़ने से लेकर ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्याएं झेल रहे उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। बार-बार बिजली जाने से शहरवासियों को न तो दिन में चैन मिल रहा है, न ही रात को सुकून की नींद।
विज्ञापन

सर्दी के समय करोड़ों रुपये खर्च कर मरम्मत कार्य के साथ मांग के अनुरूप ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के बिजली निगम के दावे फेल होने लगे हैं। पीक सीजन में बिजली निगम के अधिकारी मरम्मत कार्य के लिए जागे हैं। अब मरम्मत के नाम पर भी कभी तीन तो कभी पांच घंटे तक बिजली बंद रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन


रोजाना आ रही 60 से अधिक शिकायतें, निपटाने वाले सिर्फ 3

बिजली निगम के शिकायत केंद्र में रोजाना 70 से अधिक शिकायतें आ रहीं हैं। इन शिकायतों को ठीक करने के लिए एक समय में मात्र तीन कर्मचारी हैं। वह तीन पालियों में काम करते हैं। ऐसे में रात के समय सबसे अधिक समस्या हो रही है। रात में अगर कोई ट्रांसफार्मर खराब हो जाए तो पूरी रात बिना बिजली के काटनी पड़ रही है। कम कर्मचारियों के कारण शिकायतों को निपटाने में देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पालियों में कितने कर्मचारी करते हैं काम
सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक कुल चार कर्मचारी शिकायत केंद्र में काम करते हैं, जिनमें से दो कर्मचारी शिकायत केंद्र में लगे शिकायत नंबर पर शिकायत सुनते हैं, बाकी दो कर्मचारी शहरभर से आ रहीं शिकायतों का समाधान करने जाते हैं। दोपहर दो बजे से रात 10 तक कुल पांच कर्मचारी शिकायत केंद्र में काम करते हैं, जिनमें से दो कर्मचारी शिकायत केंद्र में लगे फोन पर शिकायत सुनते हैं, बाकी तीन कर्मचारी शहरभर से आ रही शिकायतों को सुलझाने जाते हैं। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कुल छह कर्मचारी शिकायत केंद्र में काम करते हैं, जिनमें से दो कर्मचारी शिकायत केंद्र में लगे शिकायत नंबर पर शिकायत सुनते हैं, अन्य चार कर्मचारी शहरभर से आई शिकायतों को सुलझाते हैं। इन कर्मचारियों के ऊपर दो जेई और मात्र एक लाइनमैन है, जो बड़ी समस्या होने पर ही मौके पर जाते हैं।
शहर में बनना चाहिए एक और 33 केवी बिजली घर
निगम के कर्मचारियों ने बताया कि शहर के अंदर आए दिन आबादी बढ़ती जा रही है लेकिन बिजली निगम के पास संसाधन नाकाफी हैं, सरकार न तो संसाधन बढ़ा रही। न ही कर्मचारियों की संख्या, जिस कारण शहरवासियाें को दिक्कत होती है। कर्मचारी ने बताया कि जिस हिसाब से शहर में बिजली की खपत बढ़ रही है, भविष्य में शहर में एक और 33 केवी बिजली घर का भी निर्माण होना चाहिए। करीब दो साल पहले सरकार ने शहर का क्षेत्र बढ़ा दिया था जिस कारण बाहरी कॉलोनी को भी शहर में जोड़ दिया गया है जिस कारण बीच में लगातार लाइट जाने की शिकायत मिल रही थी लेकिन निगम लगातार मांग पूरी करवाने के लिए लगा है।


कोट
भीषण गर्मी के कारण ओवरलोड हो जाता है। जहां-जहां जरूरत पड़ रही है, वहां ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। शिकायत मिलते ही कर्मचारी समाधान के लिए पहुंच रहे हैं। व्यवस्था बनाने में बिजली निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
- माणिक, एसडीओ, सिटी सब डिविजन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed