{"_id":"660a89bb9d5683603908f34c","slug":"electricity-bill-was-rs-184-crore-and-property-tax-of-rs-920-lakh-was-deposited-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-114901-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली बिल 1.84 करोड़ तो 9.20 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स हुआ जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली बिल 1.84 करोड़ तो 9.20 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स हुआ जमा
विज्ञापन
फतेहाबाद। इस वित्त वर्ष की समाप्ति से एक दिन पहले बिजली निगम और नगर परिषद को अच्छी रिकवरी मिली। बिजली निगम में तो एक ही दिन में 1 करोड़ 84 लाख रुपये जमा हुए हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के फतेहाबाद डिविजन में 90 लाख रुपये और टोहाना डिविजन में 94 लाख रुपये उपभोक्ताओं ने जमा करवाए हैं। वहीं नगर परिषद में 9.20 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुए हैं।
गौरतलब है कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को 31 मार्च तक 15 फीसदी की छूट मिल रही है। इसके अलावा पहले का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स एकमुश्त भरने पर 100 फीसदी ब्याज माफी भी मिल रही है। वित्त वर्ष से पहले बकाया भरवाने के लिए छुट्टी के दिन भी बिजली निगम व नगर परिषद के कैश काउंटर खुले रहे। रविवार को भी काउंटर खुले रखे जाएंगे। नगर परिषद कार्यालय में खुले कैश काउंटर पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। शाम तक 121 शहरवासियों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया। इन 121 शहरवासियों को 15 फीसदी की छूट देने के बाद तीन लाख सत्तर हजार रुपये की रिकवरी हुई। इसके अलावा रोडवेज प्रशासन की ओर से भी पांच लाख 50 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट नगर परिषद को दिया गया है।
फतेहाबाद से ज्यादा टोहाना में लोगों ने भरे बिजली बिल
बिजली निगम के कैश काउंटरों पर भी कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी रही। फतेहाबाद डिविजन के एक्सईएन संदीप मेहता ने बताया कि उनके अधीनस्थ सभी सब डिविजनों में 90 लाख रुपये के बिजली बिलों की रिकवरी की गई। वहीं, टोहाना के एक्सईएन देवेंद्र कुमार के अनुसार टोहाना क्षेत्र के सभी सब डिविजनों में ऑफलाइन व ऑनलाइन 94 लाख रुपये के बिल भरे गए हैं।
विज्ञापन
कोट
नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को कैश काउंटर खुला रहा। 121 शहरवासियों ने प्रॉपर्टी टैक्स भरा है। वहीं, रोडवेज प्रशासन ने भी पांच लाख पचास हजार रुपये का डीडी जमा करवाया है। रविवार को भी काउंटर खुला रहेगा।
राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद फतेहाबाद
कोट
बिजली निगम के सभी सब डिविजन में कैश काउंटर रविवार को भी खुले रहेंगे। उपभोक्ताओं इन काउंटरों पर जाकर अपने बिजली बिलों की अदायगी कर सकेंगे।
एसएस रॉय, एसई, फतेहाबाद सर्कल, डीएचबीवीएन