फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electrical panel arrives at hospital; power supply will have to be shut off for 48 hours

Fatehabad News: अस्पताल में पहुंचा बिजली पैनल, 48 घंटे बंद करनी होगी सप्लाई

Tue, 21 Jul 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Electrical panel arrives at hospital; power supply will have to be shut off for 48 hours
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में आए नए बिजली पैनल को ​शिफ्ट करते हुए कर्मचारी संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में नया बिजली पैनल लगाने के लिए प्रस्तावित 48 घंटे की बिजली कटौती से स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट मंडरा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने पैनल को कनेक्शन और जनरेटर से जोड़ने के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखने की मांग की है। अस्पताल प्रशासन अब इस स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर सकता है।
विज्ञापन

अस्पताल में नया बिजली पैनल पहुंच चुका है। अधिकारियों के अनुसार इसे लगाने और कनेक्शन जोड़ने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इस दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रह सकती है। इससे ओपीडी, जच्चा-बच्चा वार्ड और ऑपरेशन थिएटर जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में सोमवार को भी करीब चार घंटे बिजली बाधित रही थी। उस समय 250 केवीए जनरेटर उपलब्ध होने के बावजूद ओपीडी और जच्चा-बच्चा वार्ड में अंधेरा छा गया था। इस घटना से अस्पताल की आपातकालीन बिजली व्यवस्था पर सवाल उठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली कटौती के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी है। विशेषकर गंभीर मरीजों और ऑपरेशन थिएटर की सेवाओं को निर्बाध रखने के लिए योजना तैयार करनी होगी। नए बिजली पैनल की स्थापना जरूरी है लेकिन 48 घंटे की बिजली कटौती के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रखना बड़ी चुनौती बनी हुई है।

-
अस्पताल में बिजली पैनल आ गया है। इसे इंस्टॉल करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन से बात की जा रही है। प्रयास रहेगा कि पूरी तरह से बिजली कटौती न हो।
- रविकांत, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed