फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly woman dies after being hit by private bus in village Chindar

गांव चिंदड़ में निजी बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by private bus in village Chindar
फतेहाबाद। गांव चिंदड़ में एक 73 साल की बुजुर्ग महिला की निजी बस के चपेट में आ जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के दमाद की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस शिकायत में गांव चिंदड़ निवासी हरिसिंह ने बताया कि उसकी सास मोहरदेवी अपनी बेटी से मिलने के लिए चिंदड़ आई थी। शनिवार शाम को वह सास मोहरदेवी को गांव बादशाहपुर तलवंडी जाने के लिए बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान घर से निकलने के बाद भट्टू-चिंदड़ रोड पर सड़क पार करते समय एक प्राइवेट बस तेज गति से उसकी सास मोहरदेवी को सीधी टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में डीएसपी अजैब सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के दामाद की शिकायत पर आरोपी बस चालक भिवानी निवासी वेदप्रकाश के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed