{"_id":"6605166b006ecd1a050abded","slug":"eight-year-old-child-death-in-maternal-grandfather-in-fatehabad-dies-hit-by-car-while-playing-outside-house-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: नाना के घर आए आठ साल के बच्चे की मौत, घर से बाहर खेलते समय कार ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: नाना के घर आए आठ साल के बच्चे की मौत, घर से बाहर खेलते समय कार ने मारी टक्कर
Thu, 28 Mar 2024 12:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:34 PM IST
सार
फतेहाबाद में कार की चपेट में आने बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मामले के मुताबिक हिसार के सदलपुर निवासी हर्ष पुत्र कुलदीप होली पर्व पर अपने नाना महाबीर निवासी धांगड के घर आया था। गली में खेलते समय ऑल्टो कार ने बच्चे को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के गांव धांगड़ के सालमखेड़ा रोड पर बनी ढाणी में वीरवार सुबह कार की चपेट में आने से आठ वर्ष के इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। बच्चा होली मनाने के लिए अपने नाना के घर आया हुआ था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। घटना के बाद कार सवार मोके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले के मुताबिक हिसार के सदलपुर निवासी हर्ष पुत्र कुलदीप होली पर्व पर अपने नाना महाबीर निवासी धांगड के घर आया था। वीरवार सुबह वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान सालमखेड़ा की तरफ से आ रही ऑल्टो कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। परिजन तुरंत पीछे से आ रही दूसरी कार में बच्चे को अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन