{"_id":"645a768ffb6f8822e1097656","slug":"eight-employees-including-me-je-of-the-city-council-were-summoned-to-the-directorate-in-the-property-id-problem-fatehabad-news-c-21-hsr1003-128454-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रॉपर्टी आईडी गड़बड़ी मामले में नगर परिषद के एमई, जेई समेत आठ कर्मचारी निदेशालय तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रॉपर्टी आईडी गड़बड़ी मामले में नगर परिषद के एमई, जेई समेत आठ कर्मचारी निदेशालय तलब
Tue, 09 May 2023 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 09 May 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी के गड़बड़ी मामले में नगर निकाय निदेशालय ने मंगलवार को नगर परिषद के दो एमई, दो जेई व चार क्लर्क को जांच के लिए तलब किया। जांच में शामिल होने के लिए नगर परिषद के जेई, क्लर्क नगर निकाय निदेशालय पहुंचे। इसके अलावा संबंधित प्रॉपर्टी आईडी की फाइल तैयार करने वाले दुकानदार को भी जांच के लिए तलब किया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी आईडी को लेकर एक दुकानदार द्वारा फाइल तैयार की गई थी। प्रॉपर्टी आईडी बनाने की एवज में एक दुकानदार ने ही डीलिंग की थी। इसको लेकर शिकायत नगर निकाय निदेशालय के पास पहुंची तो जांच शुरू की गई। नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी ब्रांच के जेई, क्लर्क न होने से दिनभर कामकाज ठप रहा। लोग प्रॉपर्टी आईडी की फाइलों में त्रुटियों को दूर करवाने के लिए पहुंचे लेकिन यहां पर अधिकारी और कर्मचारी न होने से लौट गए। नगर परिषद ईओ के कार्यालय में भी लोग फाइलें लेकर पहुंचे लेकिन डीलिंग कर्मचारी न होने के चलते सभी को बुधवार को बुलाया गया है।
प्रॉपर्टी आईडी ब्रांच के जेई, क्लर्क को किसी जांच मामले में निदेशालय बुलाया गया था। सभी निदेशालय गए थे इसके चलते यहां पर कामकाज प्रभावित हुआ है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद