{"_id":"6858442845393f1b9d0a3eac","slug":"education-department-will-take-50-students-on-an-educational-tour-to-manali-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135862-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मनाली के शैक्षणिक भ्रमण पर 50 विद्यार्थियों को लेकर जाएगा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मनाली के शैक्षणिक भ्रमण पर 50 विद्यार्थियों को लेकर जाएगा शिक्षा विभाग
Sun, 22 Jun 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार/फतेहाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों के कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के मनाली भ्रमण पर लेकर जा रहा है। पहला बैच 25 जून और दूसरा 1 जुलाई को रवाना होगा।
हिसार व सिरसा जिले के 50 विद्यार्थियों को पहले बैच में ले जाया जाएगा। वहीं दूसरे बैच में फतेहाबाद के अलावा भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, नूंह, पलवल, पंचकूला और यमुनानगर जिले शामिल हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी और खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
प्रत्येक जिले से 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें 25 लड़के और 25 लड़कियां शामिल होंगी। इन विद्यार्थियों की देखरेख के लिए उनके साथ दो शिक्षक भी जाएंगे। भ्रमण पर जाने के लिए विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
पोर्टल पर आवेदन करने के लिए कक्षा 9वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को किसी भी क्षेत्र में प्राप्त किए गए प्रतिभा के प्रमाणपत्र और फोटो अपलोड करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर मेरिट के आधार पर सभी का चयन शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। जिले के चयनित विद्यार्थियों को 1 जुलाई को पंचकूला के पीएमश्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रिपोर्ट करना होगा। यहां से विद्यार्थियों को 2 जुलाई को रवाना किया जाएगा और 7 जुलाई को विद्यार्थियों की वापसी होगी।
-
पीएमश्री और कस्तूरबा गांधी स्कूल नहीं होंगे शामिल
पीएमश्री विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को छोड़कर सभी विद्यालयों के विद्यार्थी एवं अध्यापक मनाली भ्रमण के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों को भ्रमण का कार्यक्रम हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से अलग से आता है।
-
ये गतिविधियां होंगी आयोजित
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां, ट्रैकिंग, वैली क्रॉसिंग, रीवर क्रासिंग, रैपलिंग, राइफल शूटिंग, पिस्टल शूटिंग, और वहां की प्रकृति व वातावरण का अध्ययन कराया जाएगा। कैंप काफी दिलचस्प होगा। इसमें बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
-
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले कर जाया जा रहा है। इस विद्यार्थियों को अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाएंगी। 50 विद्यार्थी फतेहाबाद जिले से जाएंगे।
-निहाल सिंह, एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग