फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Education department forgot to give the approved amount, construction of rooms stuck

Fatehabad News: मंजूर राशि देना भूला शिक्षा विभाग, कमरों का निर्माण अटका

Wed, 30 Jul 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 30 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Education department forgot to give the approved amount, construction of rooms stuck
फतेहाबाद के स्वामी नगर में बना प्राइमरी स्कूलसंवाद
फतेहाबाद। स्वामी नगर स्थित प्राइमरी स्कूल में कक्ष निर्माण के लिए मंजूर किए गए 81 लाख 76 हजार की राशि अब तक जारी नहीं हुए हैं। इस मामले में वार्ड 16 स्वामी नगर के पार्षद ज्ञान सिंह ने शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपकर स्वीकृत की गई राशि का बजट जल्द जारी करने की मांग की थी।
विज्ञापन


शिक्षामंत्री ने वार्ड प्रतिनिधि को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में अधिकारियों से बातचीत करेंगे और शिक्षा सुधार के लिए पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही यह बजट भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पार्षद ज्ञान सिंह ने बताया कि स्वामी नगर स्थित राजकीय मॉडल प्राथमिक पाठशाला को कक्षा 8वीं तक किया जाना है। इस बारे में शिक्षा विभाग को भी फाइल भेजी जा चुकी है। निदेशक, प्राथमिक शिक्षा विभाग ने इसी साल 20 फरवरी को स्कूल में 81 लाख 76 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की थी। पार्षद ने बताया कि राशि मंजूर हुए करीब 6 माह का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक बजट नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल इंचार्ज सुभाष परिहार ने बताया कि कक्षा पहली से पांचवीं तक 310 बच्चे हैं। मिडिल तक स्कूल बनने से विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। स्कूल के अपग्रेड होने के बाद कई कॉलोनियों के विद्यार्थी इसमें पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed