फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ear cut off by attack with a sword in dispute, injured

Fatehabad News: विवाद में कापे से हमला कर काटा कान, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ear cut off by attack with a sword in dispute, injured
फतेहाबाद में विवाद में युवक पर किए गए हमले में घायल युवक अस्पताल में उपचारधीन
फतेहाबाद। गांव ढाणी चानचक में एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते दूसरे युवक पर कापे से हमला कर दिया। हमले में युवक का कान काट डाला। युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उपचारधीन रमेश के भाई रोशन ने बताया कि गांव की फिरनी के पास गांव के ही नरेंद्र और उसके परिवार ने कब्जा किया हुआ है। अब उसके पास ही खाले का निर्माण हो रहा है। वीरवार शाम को वह और उसका भाई खाले के निर्माण को देखने गए थे। उसने बताया कि वहां पर नरेंद्र आ गया और उसने गाली-गलौज शुरू कर दिया। रोशन ने बताया कि शुक्रवार को उसका भाई गली में जा रहा था। इस दौरान आरोपी नरेंद्र कापा लेकर आ गया और उसने हमला कर दिया। कापा रमेश के कान पर लग गया, जिससे कान कट गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed