फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   E-upchar server did not work even on the second day, prescriptions were issued manually, CMO checked the system

Fatehabad News: ई-उपचार सर्वर दूसरे दिन भी नहीं चला, मैनुअल काटी गई पर्चियां

Tue, 10 Jun 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 10 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
E-upchar server did not work even on the second day, prescriptions were issued manually, CMO checked the system
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सर्वर बंद होने के कारण मैनुअल पर्ची काटते हुए कर्मचारीसंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में दूसरे दिन भी बिजली सप्लाई बंद होने पर ई-उपचार सर्वर भी बंद हो गया। बैटरियां भी काम नहीं कर पाई। जिस कराण सर्वर करीब दो घंटे तक बंद रहा। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कर्मचारियों ने मैनुअल पर्चियां काटी। सोमवार को व्यवस्था बिगड़ने को लेकर सिविल सर्जन डॉ. कुलप्रतिभा खुद अस्पताल में पहुंची और निरीक्षण किया।
सीएमओ ने निर्देश दिए कि जब तक सर्वर ठीक नहीं होता तब तक मैनुअल पर्ची काटी जाए। ओपीडी में भी डॉक्टर मैनुअल ही काम करें और दाखिल भी किया जाए। यहां तक सैंपल प्रक्रिया को भी सर्वर बंद होने पर मैनुअल रखा जाए। सिविल सर्जन के निर्देश के बाद मंगलवार को मरीजों के एक्स-रे टेस्ट जारी रहे।
विज्ञापन

मरीजों के एक्सरे के बाद रेडियोग्राफर ने रिपोर्ट को संबंधित डॉक्टर के पास व्हाट्सअप पर भेज दिया। इसके अलावा मरीज को मोबाइल फोन में भी रिकॉर्ड दिया गया। ई-उपचार सर्वर के दौरान ऑनलाइन ही रिपोर्ट डॉक्टर के पास भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबल जली, बंद रही सप्लाई

नागरिक अस्पताल में बिजली सप्लाई हॉट लाइन से जुड़ी है। मंगलवार को केबल जलने से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। इसके चलते अस्पताल में बिजली सप्लाई के कट लगते रहे। हालांकि अस्पताल प्रशासन की तरफ से जनरेटर चलाए गए लेकिन लोड अधिक होने के कारण वह भी गर्म होने लगे। जनरेटर के कारण एक्स-रे सुविधा प्रभावित हुई। अस्पताल प्रशासन को जनरेटर को ठंडा करने के लिए कूलर लगाने पड़े।

-

अस्पताल में लगा शिविर, गर्भवती की हुई जांच

नागरिक अस्पताल में मंगलवार को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगाया गया। इसमें गर्भवती का पंजीकरण किया गया और डाइट दी गई। इसके अलावा गर्भवती के ब्लड और यूरिन टेस्ट भी किए गए। शिविर में उच्च जोखिम में शामिल गर्भवती की पहचान की गई।


-

नागरिक अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वर में दिक्कत होने दौरान मैनुअल पर्ची काटी जाए, मरीजों का उपचार प्रभावित नहीं होना चाहिए। सर्वर को ठीक करवाने के प्रयास जारी है।

- डॉ. कुलप्रतिभा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed