फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   E-rickshaw operators are charging four times the fare

Fatehabad News: चार गुना किराया वसूल रहे ई-रिक्शा संचालक

Sun, 01 Sep 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw operators are charging four times the fare
फतेहाबाद। शहर में नए बस स्टैंड की ओर जाने वाली सिटी बसों के संचालन में समयपालन न होने के कारण नए बस स्टैंड पर जाने वाले यात्रियों से ऑटो और ई-रिक्शा चालक अधिक किराया वसूल रहे हैं। शहर में प्रशासन ने ई-रिक्शा के किराये की दर निर्धारित नहीं की है। इस कारण ई-रिक्शा चालक लोगों से चार गुना अधिक किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के पुराना बस स्टैंड से नए बस स्टैंड पर जाने के लिए जहां सिटी बस में मात्र पांच रुपये का किराया लगता है लेकिन शहर के ई-रिक्शा संचालक इसके लिए 20 रुपये का किराया ले रहे हैं। इस कारण यात्रियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

दूसरे डिपो से आने वाली बसों के परिचालक भी यात्रियों से 10 रुपये लेते हैं, जबकि रोडवेज डिपो की बस में भी यह किराया मात्र पांच रुपये है। रोडवेज डिपो ने फतेहाबाद शहर से दरियापुर तक मिनी बसें चलाईं हैं। अब इनका संचालन सिरसा तक किया जाने लगा है लेकिन इन बसों के संचालन में समयपालन न होने के कारण यात्रियों को ई-रिक्शा से नए बस स्टैंड से शहर तक आने-जाने के लिए मजबूरी में 20 रुपये देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये बोले यात्री :

स्थानीय निवासी कपिल सोनी, हरीश छाबड़ा और सोनू वर्मा ने बताया कि वे पुराना बस स्टैंड से रोजाना हिसार तक आते-जाते हैं। जब वह पुराने बस स्टैंड पर जाते हैं तो दिन में वहां मिनी बस कम मिलती है और शाम छह बजे के बाद डिपो से शहर के लिए मिनी बसें नहीं चलतीं। इस कारण ऑटाे और ई-रिक्शा में नए बस स्टैंड जाने के लिए उनको मजबूरी में 20 रुपये देने पड़ रहे हैं जबकि बस में इतना किराया देकर वह शहर से 18 किलोमीटर दूर गांव भोड़ा होशनाक तक पहुंच सकते हैं।
-

10 रुपये सवारी के हिसाब से नहीं होता गुजारा
शहर में चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा चालक रवि कुमार, रविंद्र मोंगा, श्याम लाल आदि का कहना है कि महंगाई की मार है। बाजारों में काम बिल्कुल ठप है। इसलिए यूनियन और उनके सदस्यों ने तय किया है कि फतेहाबाद के साथ लगते जिलों सिरसा और हिसार में प्रति सवारी 20 रुपये किराया तय है। इसलिए यहां भी 20 रुपये प्रति सवारी का रेट तय किया गया। पहले शहर में ऑटो और ई-रिक्शा चालक 10 रुपये सवारी लेते थे। बढ़ती महंगाई के कारण उनको यह फैसला लेना पड़ा।



ऑटो, ई-रिक्शा चालकों और यूनियन के सदस्यों की बैठक में 20 रुपये प्रति सवारी का किराया तय किया गया था, लेकिन अगर जब सभी बसें बाईपास होकर जाएं तो वे प्रत्येक सवारी से 10 रुपये के हिसाब से किराया लेने के लिए तैयार हैं।
- विक्रम, प्रधान श्री बालाजी ई-रिक्शा और ऑटो यूनियन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed