{"_id":"66f82fae6eaf07594e08d0d2","slug":"dushyants-signature-is-on-the-reservation-not-bjps-chautala-fatehabad-news-c-21-hsr1027-474375-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती राज में महिलाओं व बीसी-ए के आरक्षण पर दुष्यंत के हस्ताक्षर हैं भाजपा के नहीं : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती राज में महिलाओं व बीसी-ए के आरक्षण पर दुष्यंत के हस्ताक्षर हैं भाजपा के नहीं : चौटाला
Sat, 28 Sep 2024 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
भट्टू में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
फतेहाबाद। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा वाले मेरे करवाए हुए कार्यों को गिनवा रहे हैं। भाजपा की सरकार वर्ष 2014 में आई थी, लेकिन हिसार एयरपोर्ट का काम पिछले चार साल में तेज हुआ। सड़कों का जाल चार साल में बिछा। पंचायती राज में महिलाओं को 50 फीसदी व बीसी-ए को आठ फीसदी आरक्षण मिला है, तो उस पर दुष्यंत चौटाला के हस्ताक्षर हैं, न कि भाजपा के।
दुष्यंत चौटाला शनिवार को भट्टू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह जजपा-आसपा प्रत्याशी सुभाष गोरछिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने रतिया विधानसभा क्षेत्र के गांव जल्लोपुर में भी जनसभा की।
पूर्व सीएम ओपी चौटाला की विचारधारा कमजोर कर रही इनेलो
दुष्यंत ने भाजपा-इनेलो पर हमला करते हुए कहा कि आज इंडियन नेशनल लोकदल की विचारधारा केवल भाजपा को ताकत देने वाली ही रह गई है, क्योंकि इस चुनाव में भाजपा और इनेलो का गठजोड़ साफ दिख रहा है। भाजपा-इनेलो ने उम्मीदवारों का चयन एक-दूसरे को फायदा पहुंचाने के इरादे से किया है। भाजपा ने सिरसा में कमजोर उम्मीदवार उतारे हैं और उसके बदले में इनेलो पूरे प्रदेश में भाजपा की मदद कर रही है। दुष्यंत ने कहा कि इनेलो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की विचारधारा को कमजोर करने में लगी हुई है।