फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   During summer holidays, Guruji along with his family will be able to travel with LTC budget.

Fatehabad News: गर्मियों की छुट्टियों में गुरुजी परिवार समेत एलटीसी के बजट से कर सकेंगे सैर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
During summer holidays, Guruji along with his family will be able to travel with LTC budget.
फतेहाबाद। शिक्षा निदेशालय ने गर्मियों की छुट्टियों से पहले एलटीसी (अवकाश यात्रा रियायत) का बजट जारी कर दिया है। एलटीसी का बजट लेकर शिक्षक गर्मियों की छुट्टियों में परिवार समेत घूमने जा सकेंगे। निदेशालय से आए बजट को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने खंड कार्यालयों को जारी कर दिया है। यहां से बजट स्कूलों को जारी होगा और शिक्षकों को मिलेगा। विभाग ने ये बजट ब्लॉक वर्ष 2020-23 और 2024-2027 का जारी किया है। विभाग चार साल में एक बार शिक्षक को एलटीसी देता है।
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने फील्ड स्टाफ के लिए 2.12 लाख, मिडिल स्कूलों के स्टाफ के लिए 3.11 करोड़ और प्राइमरी शिक्षकों के लिए 4.50 करोड़ जारी किया है। बजट जारी करने के साथ ये भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन कर्मचारियों की ब्लॉक वर्ष 2020-23 में सेवानिवृत्त हो चुकी है या वर्ष 2024-25 में में होनी है और एलटीसी स्वीकृत हो चुकी है उन्हें पहले जारी की जाए। इसके अलावा वर्ष 2020-23 व 2024-2027 में कार्यालय द्वारा मंजूर की गई उसकी वरिष्ठता सूची बनाकर संबंधित विद्यालय को बजट जारी किया जाए। हालांकि विभाग प्राइमरी शिक्षकों के लिए डेढ़ करोड़ की और डिमांड कर रहा है।
विज्ञापन

ये जारी हुआ एलटीसी बजट

खंड फील्ड स्टाफ मिडिल शिक्षक प्राइमरी शिक्षक

फतेहाबाद 85,350 1,01,02437 1,20,00000
रतिया --- 43,30,155 1,10,00000

टोहाना --- 65,20,470 7,20,0000
भूना 1,82,890 46,79,926 75,00,000

जाखल 29,930 20,69,800 33,00,000
भट्टूकलां --- 34,34,144 40,00,000

कोट
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल एलटीसी के बजट वितरण के संबंध में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिला था और मांग की थी कि खंड शिक्षा अधिकारियों को बजट जारी किया जाए। इसके अलावा निर्देश दें कि जिस भी शिक्षक की एलटीसी पहले स्वीकृत हुई है उसका बजट पहले जारी किया जाए। खंड कार्यालय पर बजट जारी करने को लेकर भाई-भतीजावाद नहीं होना चाहिए। डीईईओ कार्यालय ने मांग को मानते हुए बजट भी जारी कर दिया है और संबंधित निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विकास टुटेजा, जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
कोट

शिक्षा विभाग निदेशालय एलटीसी को लेकर बजट आया था उसे खंडों को जारी कर दिया है। इसको लेकर निर्देश भी दिए गए हैं कि निदेशालय से जो गाइडलाइन जारी हुई है उसी के अनुसार एलटीसी जारी की जाए।
-वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed