{"_id":"682cc81006990ad4d70961b7","slug":"durga-college-will-give-scholarship-to-those-who-excel-in-sports-and-studies-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-134170-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दुर्गा कॉलेज में अलग-अलग कोर्स के लिए 320 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दुर्गा कॉलेज में अलग-अलग कोर्स के लिए 320 सीटें
Tue, 20 May 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 20 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा कॉलेज का बाहरी दृश्य। संवाद
टोहाना। दुर्गा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के लिए पिछले साल शुरू किए गए बीएससी मेडिकल व बीएससी नॉन मेडिकल संकाय की 40-40 सीटों पर दाखिले होंगे। इससे मेडिकल व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की इच्छुक छात्राओं को लाभ मिलेगा।
पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कॉलेज कमेटी ने छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाएं भी लागू की हैं। प्रबंध समिति के प्रधान अजय जैन ने बताया कि इससे पहले महाविद्यालय में बीए, बीबीए व बीकॉम व बीसीए की पढ़ाई करवाई जा रही है। बीए में 160, बीकॉम में 80, बीबीए व बीसीए की 40-40 सीटें हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया 19 मई से पर शुरू हो गई है। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने होंगे। मेरिट लिस्ट में नाम आने पर ही दाखिला दिया जाएगा।
स्कॉलरशिप का लाभ ले छात्राएं- बैनीवाल
प्राचार्य रणधीर सिंह ने बताया कि बीए, बीबीए, बीकॉम, बीसीए प्रथम वर्ष के लिए फीस 17 हजार रुपये जबकि बीएसई के लिए 20,000 रुपये, द्वितीय वर्ष के लिए 18 हजार रुपये तथा तृतीय वर्ष के लिए 19,000 रुपये है। बारहवीं कक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को 8 हजार, 90 से 95 प्रतिशत के बीच अंक वाली छात्रा को 4000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं यदि छात्रा कॉलेज में शिक्षा के दौरान प्रथम व दूसरे स्थान पर रहेगी उसे यही छात्रवृति आगे भी दी जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्रा को 8 हजार रुपये स्कॉलरशिप, प्रदेश स्तर पर प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्रा को 4 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।