{"_id":"6939b15ad6a09bbee103b885","slug":"dumper-hits-divider-driver-saves-his-life-by-jumping-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-145059-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डिवाइडर पर चढ़ा डंपर, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डिवाइडर पर चढ़ा डंपर, चालक ने कूदकर बचाई जान
Wed, 10 Dec 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
टोहाना । शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित हर्बल पार्क के सामने मंगलवार रात बेसहारा पशु सामने आने से डंपर डिवाइडर पर चढ़ गया हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने कूदकर जान बचाई। घटना की सूचना पाकर पहुंची ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज करमचंद मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था सुचारु करवाई।
डंपर चालक झज्जर निवासी रघुवीर ने बताया कि वह पंजाब के तलवंडी से राख लेकर राजस्थान जा रहा था। रात को अचानक बेसहारा पशु डंपर के आगे आ गया। उसे बचाते समय यह हादसा हो गया और उसने कूद कर अपनी जान बचाई है। रोड पर साइन बोर्ड न होने की वजह से फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ गई। उसने बताया कि वाहन में 38 टन राख थी। चालक के अनुसार अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाइल भी छीनकर ले गया।