फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dulu village electoral revenge in bloody conflicts in the two groups, 18 injured

गांव धौलू में चुनावी रंजिश के कारण दो गुटों में खूनी संघर्ष, 18 घायल

Tue, 08 Jul 2014 11:43 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Tue, 08 Jul 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन

गांव धौलू में सरपंच बनने के बाद दो गुटों के बीच चुनावी रंजिश के कारण मंगलवार को जमकर गड़ासे व लाठियां चली। जिसमें दोनों ही गुटों के 18 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में सरपंच चांद कौर के समर्थक राममूर्ति बिशभनोई, सुखविन्द्र सिंह, कैलाश चंद्र, साहब राम, दलबीर सिंह व सुलतान सिंह को गंभीर चोटें होने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जबकि कुम्हार बिरादरी के जयप्रकाश, कांशी राम, दुनीचन्द, मनी राम, राममूर्ति, प्रताप सिंह, राजेश कुमार, रणबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुभाषचंद्र, बलराज सिंह, जगदीश उर्फ जेसी को भी चोटें आई हैं । इनमें राजेश कुमार, प्रताप सिंह, मनी राम व राममूर्ति को फतेहाबाद सिविल अस्पताल से रेफर किया गया है। घटना के बाद धौलू गांव में दोनों गुटों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस दल-बल के साथ भारी संख्या में गांव में तैनात है।
विज्ञापन


 अतिरिक्त उपायुक्त अशोक गर्ग, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार जमित राय गोयल, डीएसपी विजय कुमार कक्कड़, थाना प्रभारी हंसराज बिशभनोई, टोहाना एसएचओ कुलदीप सिंह, भटठू एसएचओ मनोज कुमार आदि ने भी धौलू में पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। एडीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भूना में घायलों का हाल-चाल भी पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है विवाद:-
ग्राम पंचायत धौलू में 29 दिसम्बर 2013 को सरपंच पद के उपचुनाव हुआ था । जिसमें रूली राम मंगलाव व रामकुमार मंगलाव के बीच मुकाबला बना हुआ था। जिसमें रूली राम मंगलाव 123 वोटों से विजयी हो गए थे। लेकिन पंचायत का कार्यभार संभालने के मात्र 4 दिन बाद ही रूली राम का ह़दय गति रूक जाने से निधन हो गया था।

 जिसके बाद सरपंच पद रिक्त होने के कारण पंचायती विभाग ने निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी थी । 6 जुलाई को धौलू में पुन: सरपंच पद का उपचुनाव हुआ था जिसमें स्वर्गीय रूली राम की पत्नी चांद कौर 36 वोटों से प्रतिद्वंदी हरपाल सिंह महार को पराजित करके जीत गई थी।

ये है घटना का कारण :-
धौलू में 6 जुलाई की सांय 4 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई थी जिसमें कुछ ही देर बाद चांद कौर को 1240 मत व हरपाल सिंह को 1204 तथा हनुमान सिंह को 11 मत मिलने का परिणाम घोषित कर दिया गया था। चांदकौर की जीत के बाद खुशियां मनाई जा रही थी । रविवार की देर सांय करीब 9 बजे चांदकौर पक्ष के कृष्ण ख्यालिया व संदीप रणवां मोटर साईकिल पर जा रहे थे तो दूसरे गुट के ओमप्रकाश के मोटर साइकिल से टकरा गए ।

 जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार भी हुई मगर लोगोें ने बीच बचाव करके दूर कर दिया था । उक्त मामूली सी घटना को चुनावी रंग दे दिया । जिसको लेकर मंगलवार को पंचायत हुई जिसमें दोनों ही पक्ष के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे । मामला पंचायती स्तर पर निपटाया जा रहा था तो एक व्यक्ति ने अपशब्द कह दिए जिसके बाद दोनों ही पक्षों में हंगामा हो गया और देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया ।

सरपंच समर्थक राममूर्ति भादू व सुलतान सिंह ने बताया कि लगातार एक के बाद एक दो हार होने के कारण विरोधी गुट रूली राम एवं उसकी पत्नी चांद कौर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले बिशभनोई व जाट समुदायों के लोगों से खटास खा रहे थे । क्योंकि उन्होंने पंचायती चुनाव में खुलकर रूली राम परिवार का साथ दिया था। घायल साहब राम बिशभनोई ने बताया किमंगलवार को एक षड़यंत्र के तहत योजनाबंद्व तरीके से पंचायत के बीच में उन पर हमला बोला गया।

उधर दूसरे पक्ष के जयप्रकाश, जगदीश चन्द्र व कांशी राम आदि ने बताया कि संदीप व कृ ष्ण कुमार ने 6 जुलाई की रात्रि को शराब के नशे में उनके पक्ष के ओमप्रकाश के मोटर साइकिल से टकराकर हार का सबक सिखा दिया जैसी टिप्पणी करके गांव में विवाद पैदा किया था। लेकिन मंगलवार को पंचायत में एक व्यक्ति ने समुदाय विशेष पर टिप्पणी की तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

क्या कहते हैं एसएचओ:-
थाना प्रभारी हंसराज बिशभनोई ने बताया कि दोनों ही पक्षों के लोगों को झगडे़ में चोटें आई हैं। घायलों के ब्यान पुलिस ले रही है। मामले की जांच-पड़ताल के बाद दोषियों के विरुद्घ मामला दर्ज किया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed