फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to water not being drained, a sit-in was held for three hours at the gate of the Public Health Department

Fatehabad News: पानी निकासी ने होने पर जनस्वास्थ्य विभाग के गेट पर तीन घंटे दिया धरना

Tue, 11 Mar 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Due to water not being drained, a sit-in was held for three hours at the gate of the Public Health Department
फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में गेट पर धरना देते हुए स्वामी नगर निवासीसंवाद
फतेहाबाद। स्वामी नगर में पानी निकासी की व्यवस्था न होने पर गुस्साए लोग मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर तीन घंटे तक धरना दिया। धरने की सूचना मिलने पर जेई बलविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और गेट पर ही बैठे रहे।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे एसडीओ सतपाल रोज मौके पर पहुंचे और कहा कि पानी निकासी के लिए सीवरेज पाइप लाइन बिछने से पहले नगर परिषद प्रशासन इसकी व्यवस्था करेगा, फिर वे अपने स्तर पर व्यवस्था करेंगे। समाधान न होने पर धरना दे रहे लोग नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के कार्यालय में हंगामा किया। गुस्साई महिलाओं ने कहा कि कॉलोनी में पानी निकासी नहीं हो रही है, इसके चलते रोजाना झगड़े होते हैं और बीमारियां फैलने का डर है। उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर प्रधान ने नगर परिषद ईओ राजेंद्र सोनी को मौके पर बुलाया और निर्देश दिए कि जब तक सीवरेज पाइप लाइन नहीं बिछती है तब तक कॉलोनी में रोजाना टैंकर भेजे जाएं। इसके अलावा मच्छरों को मारने के लिए दिन में तीन बार फॉगिंग करवाई जाए। इसके बाद कॉलोनी निवासी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धूप में गेट पर तीन घंटे बैठी रही महिलाएं
स्वामी नगर में पानी निकासी न होने से गुस्साई महिलाएं सुबह 10 बजे जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंची और धरना दिया। करीब एक बजे तक महिलाएं गेट पर धरने पर बैठी रही। इस दौरान जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह, सुनीता रानी, बिमला रानी, रामेश्वर ने कहा कि कॉलोनी में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। खाली प्लॉट में पहले पानी जाता था लेकिन अब उस पर बांध लगा दिया है। इसके चलते रोजाना उनके झगड़े हो रहे हैं। सोमवार को नगर परिषद की तरफ से जेसीबी भेजी गई लेकिन इस दौरान विवाद हो गया। टैंकर कभी भेजे जाते हैं तो कभी नहीं आते हैं। इसके चलते कॉलोनी में बीमारियां फैल रही हैं।

- प्रधान के सामने बोले, एमसी काम नहीं करता
नगर परिषद कार्यालय में हंगामा कर रहे स्वामी नगर निवासी लोगों ने कहा कि पार्षद सुनवाई नहीं करता है और न ही काम करवाए जा रहे हैं। अगर एमसी सुनवाई करता तो यहां आने की जरूरत नहीं है। मौके पर मौजूद पार्षद ज्ञान सिंह ने कहा कि काम करवाए जा रहे हैं। स्कूल के रास्ते का निर्माण भी जल्द होगा। प्रधान ने कहा कि आउटर कॉलोनियों में सभी गलियों का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed