फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to rain, there was waterlogging in the joint Phirni street of two villages

बारिश से दो गांवों की संयुक्त फिरनी की गली में हुआ जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Due to rain, there was waterlogging in the joint Phirni street of two villages
कुलां। दो दिनों से हो रही बारिश ने जल निकासी की समस्या बढ़ा दी है। गांव धारसूल में बारिश का पानी गलियों में जमा हो गया है। स्कूल वाले रास्ते पर जलभराव के चलते बच्चों को भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि धारसूल गांव दो हिस्सों में बंटा है। धारसूल कलां व धारसूल खुर्द। इन दोनों गांवों की संयुक्त फिरनी पर पानी जमा होने से गली ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। गांव की इस मेन गली का लेवल सही न होने से जलभराव हो गया है। इसी गली में धारसूल कलां का प्राथमिक विद्यालय एवं धारसूल खुर्द का कन्या माध्यमिक विद्यालय भी आमने-सामने स्थित है। ऐसे में दूषित पानी भरने से स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों की भी परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चे मुश्किल से इस दूषित पानी के बीच में से गुजर कर स्कूलों में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन

ग्रामवासी काला सिंह, पवन कुमार, धर्मेंद्र, सुभाष, भोला सिंह आदि ने बताया कि निकासी न होने से बारिश में गंदा पानी गलियों में जमा हो रहा है। इससे उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गांव की मुख्य फिरनी की गली पर जलभराव से ये समस्या विकराल रूप धारण कर रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ध्यान नहीं दे रहे अफसर
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से पानी निकासी की ये समस्या बनी है। समस्या के बारे में अनेक बार प्रशासन के उच्चाधिकारियों व पंचायत मंत्री को भी अवगत करा चुके हैं। न तो प्रशासन के जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और नही जनप्रतिनिधि। अब ग्रामीण इस समस्या के समाधान के लिए आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed