फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to less number of buses, students demonstrated and blocked the road.

Fatehabad News: बसों की संख्या कम होने के चलते विद्यार्थियों का प्रदर्शन, किया रोड जाम

Fri, 06 Sep 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Due to less number of buses, students demonstrated and blocked the road.
बसों की समस्या को लेकर नारेबाजी करते हुए छात्र-छात्राएं।
टोहाना। सनियाना मार्ग पर बसों की संख्या कम होने से नाराज विद्यार्थियों ने वीरवार को हिसार बाईपास रोड पर जाम लगा दिया। विद्यार्थियों ने प्रशासन व रोडवेज अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। इसके बाद बस अड्डा प्रभारी विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुना और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे बाद विद्यार्थियों ने जाम खोला।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी नवदीप, नरेंद्र कुमार, विकास कुमार, छात्रा सोनिया व ममता आदि ने बताया कि टोहाना से सनियाना रोड पर बसों की संख्या कम होने के चलते उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोजाना हादसे होने का भी डर बना रहता है क्योंकि छात्राओं को भी बस में लटक कर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर गांव डांगरा, पिरथला, रत्ताखेड़ा, पारता, सनियाना के सरपंचों ने लिखित रूप में अड्डा प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा था। उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे रोषित होकर उन्हें जाम लगाने को मजबूरन होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस का टायर फटने के चलते पीछे आने वाली बस लेट हो गई थी, जिसके चलते जाम लगाया गया था। इस रूट पर स्पेशल बस चलाई जा चुकी है, विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं आनी दी जाएगी।
-विनोद कुमार, बस अड्डा प्रभारी, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed